Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

हनुमान जयंती पर फिल्म आदिपुरुष में ‘हनुमान’ लुक का पोस्टर किया शेयर।

April 6, 2023 Rupali Parihar 1 min read
hanuman ji

ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ से हनुमान भगवान के किरदार का लुक रिवील हो गया है। गौरतलब हो कि फिल्म में देवदत्त गजानन नागे हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। देवदत्त मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल के पॉपुलर सितारे हैं। हनुमान जयंती के इस खास मौके पर सामने आए इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।

हनुमान जी के लुक को किया शेयर।

आदिपुरुष’ में भगवान श्रीराम का रोल प्ले कर रहे प्रभास ने हनुमान जयंती के इस खास मौके पर फिल्म से हनुमान के लुक से पर्दा उठाया है. इंस्टाग्राम पर प्रभास ने देवदत्त गजानन नागे का लुक रिवील कर दिया है, साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘राम के भक्त और रामकथा के प्राण…जय पवनपुत्र हनुमान!’
दर्शक इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इस बात का अंदाजा पोस्टर पर आ रहे ताबड़तोड़ लाइक्स से ही लगाया जा सकता है।

देवदत्त गजानन निभा रहे हनुमान जी का किरदार।

मराठी फिल्म के चर्चित एक्टर देवदत्त गजानन ‘आदिपुरुष ‘ में हनुमान जी का किरदार निभा रहे है। देवदत्त गजानन नागे ने छोटे पर्दे से लेकर मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में खूब काम किया है. ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तानाजी’ में भी वो नजर आ चुके हैं. इसके अलावा ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ जैसी फिल्मों में भी उनको देखा जा चुका है. अब फैंस उन्होंने ‘आदिपुरुष’ में बजरंग बली के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

रामनवमी पर रिलीज़ हुए पोस्टर पर हुआ था बवाल।

फिल्म ‘आदिपुरुष ‘ का एक और पोस्टर रामनवमी पर रिलीज किया गया था जिसमें प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह अपने किरदार के साथ नजर आए थे। इस पोस्टर भगवान राम के जनेऊ और माता सीता के माथे पर सिंदूर नहीं होने पर काफी बवाल हुआ था और इस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join