Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Nov 03, 2026 | New Delhi —
Business

सोने के दामों में आ रही लगातार गिरावट, जानिए डिटेल्स

May 11, 2023 • Sneha• 1 min read
gold12 1

क्या आप भी हाल ही में सोने और चांदी खरीदना चाहते है. तो ये खबर आपके लिए एक खुशखबरी के रूप में साबित होने जा रही है. आपको बतादें की सोने और चांदी के आसमान छू रहे रेट अब नीचे आ रहे है. यहां हम आपको बताएगें कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना. तो चलिए जानते है.

सोने और चांदी कीमतों में लगातार गिरावट देखनें को मिल रही है. ऐसे में गुरूवार को सोने की कीमत सपाट दामों पर कारोबार करती नजर आ रही है. वहीं चांदी की कीमत में 0.11 प्रतिशत की गिरावट को देखा गया है. खबर से ये सामने आया है की बीते गुरूवार को सोना 126 रूपये की गिरावट के साथ 10 ग्राम सोने पर 61,114 रूपये के साथ कारोबार करता नजर आया. बताया जा रहा है की सोने में तकरीबन 0.21 प्रतिशत की गिरावट को दर्ज किया गया है. जिसके बाद से सोने का दाम प्रति 10 ग्राम पर 61,114 रूपये तक का हो चुका है.

बताया जा रहा है की ये गिरावट कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान की वजह से आए है. ग्लोबल स्तर पर न्यूयाॅर्क में सोने के दामों में करीब 0.31 प्रतिशत तक की गिरावट को देखा गया है वहीं सोने के दाम 2,030.70 डाॅलर तक जा पहुंचा है. वहीं बात की जाए अगर चांदी की तो चांदी के दामों में 86 रूपये तक की गिरावट आई है. इसके साथ ही चांदी के दाम 76,602 रूपये तक पहुंच चुके है.

पिछलें कुछ दिनों में मार्केट में 61,600 और 60,800 के बीच व्यापार के लिए रहने की संभावना को जताया जा रहा है. बतादें की कारोबारियों के कम सौदे के कारण बृहस्पतिवार को चांदी के दामों में 800 रूपये की गिरावट हुई जिसके बाद से चांदी के दाम 75,888 रूपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुके है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join