Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 08, 2026 | New Delhi
Lifestyle

सर्दियों के समय में इन तरीकों से रखें अपनी स्किन का ध्यान, जानिए डीटेल्स

December 28, 2023 Sneha 1 min read
Skin Care Tips 2

Skin Care Tips: सर्दियों में अक्सर देखा जाता है, कि हमारी स्किन शुष्क हवाओं के कारण से हमारा चेहरा काफी रूखा हो जाता है. ऐसे में आपको अपने चेहरे का खास ध्यान रखनें की काफी ज्यादा जरूरत होती है. सर्दियों के वक्त में चेहरे को स्पेशल स्किन केयर दे कर के आप अपनी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस ला सकते है. जिससे आपका फेस काफी चमकदार बन जाएगा. अगर आप भी अपने फेस की स्किन को बेहतर करने के लिए कुछ उपाय ढूंढ रहे है, तो ये खबर आपके लिए है. आइए जानते है.

कुछ बेहतरीन आदतों के जरिए आप अपनी स्किन को बेहतर कर सकते है. आपको बतादें, कि इन आदतों की मदद से आपके चेहरे की स्किन पर मौजुद दिक्कतें भी धीरे धीरे खत्म हो जाती है. तो ये है कुछ बेहतर आदतें.

रोजाना फॉलो करें ये रूटीन

आपको बतादें, कि अगर आप अपने चेहरे की स्किन को बेहतर कना चाहते है. तो इसके लिए रोजाना सुबह उठकर के आपको अपना फेस गुनगुन या ठंडे पानी से ही धोना चाहिए. जिसमें आपको एक जेंटल क्लींजर की मदद से अपना फेस साफ करना चाहिए. इसके बाद आपको अपने फेस पर टोनर जरूर अप्लाई्र करना चाहिए. जिससे आपके चेहरे का निखार बना रहता है और ओपन पोर्स् टाइट होते है. इसके बाद आपको अपने चेहरे पर मॉइश्चराइज जरूर लगाना चाहिए. जिससे नमी बरकरार रहे. लास्ट में आपको अपने चेहरे को टेक्स्चर को बेहतर करने के लिए रोजाना हर दो घंटे में सनस्क्रीन को जरूर अप्लाई करना होगा.

रात के समय में स्किन केयर रूटीन

रात के समय में सोने से पहले आपको अपने फेस पर लगे हुए मेकअप के जरूर रीमूव कर लेना चाहिए. मेकअप अगर आप लगा कर के सोते है, तो इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है. इसके साथ में आपको रात के समय क्लींजेर से आप अपना फेस साफ करें और आपको रेटीनॉल जरूर अप्लाई करना चाहिए. आपको अपने फेस पर आंखों की देखभाल के लिए आई ​क्रीम भी रात के समय में अप्लाई करनी चाहिए. इसके साथ ही रात के समय में मॉइश्चराइज जरूर अप्लाई करें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join