Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
Automobile

सर्दियों के वक्त में बाइक को ड्राइव करते वक्त, रखें इन बातों का ध्यान, फॉलो करें ये​ टिप्स, जानिए डीटेल्स

December 19, 2023 Sneha 1 min read
Bike Riding Tips

Winter Riding Tips: सर्दियों के समय में घूमने का एक अलग ही मजा आता है. जहां पर ठंड में बाइक को चला पाना बेहद कठिन होता है. तो अगर आप भी उन लोगों में से जिन्हें विंटर सीजन में बाइक राइड करने का शौक है. इसके साथ ही आप हाल ही में किसी ट्रिप पर जाने की सोच रहे है, तो ये खबर आपके लिए है. बतादें, कि सर्दियों के मौसम सड़कों पर राइड करने में बहुत सी मुश्किलें का सामना करना पड़ता है. इसमें आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है. आइए जानते है इनके बारें में.

बाइक के टायर्स जरूर चेक करें

अगर आप सर्दियों के मौसम में बाइक राइड करने की सोच रहे है. तो ऐसे में आपको सबसे पहले ये चेक कर लेना चाहिए कि आपकी बाइक के सभी टायर्स में पूरी हवा है, या नही. आपकी बाइक के टायर्स सही तरीके से चल पा रहे है या नही. क्योंकि आपको बतादें, कि इस मौसम के दौरान टायर्स के अंदर एयर प्रेशर ठी​क नही रहता है. ऐसे में आप ट्रिप पर बाइक की मदद से जा रहे है, तो आपको विटंर स्पेसिफिक टायरों का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

ट्रिप पर जानें से पहले बाइक की करें अच्छे से जांच

बतादें, कि अगर आप सर्दियों के टाइम पर किसी ट्रिप पर जा रहे है. तो इसमें आपको अपनी बाइक की अच्छे से जांच करा लेनी चाहिए. इसके साथ ही आपको अपनी बाइक की लाइटस और सिग्नल को भी अच्छे से चेक कर लेना चाहिए.वहीं दुसरी तरफ आपको ब्रे​क सिस्टम का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए. अगर आपके ब्रेक में खराबी होगी तो आपको बड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. ऐसे में ​ब्रेक से जुड़े हार्डवेयर और डिस्क जैसी चीजों की अच्छे से जांच करने के बाद से ही आपको घर से ट्रिप के लिए निकलना चाहिए.

रास्तों की स्थिति को देखते हुए करें ड्राइव

सर्दियों के वक्त ट्रिप पर जा रहे है, तो ऐसे में आपको सबसे पहले रास्तों की कंडीशन को देखते हुए अपनी बाइक को ड्राइव करना होता है. इसके साथ ही बाइक के ब्रेक पर बेहतरीन कंट्रोल का होना भी बहुत जरूरी है. ऐसे में आप अपनी पुरान ब्रेक पैड को बदलवा लें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join