Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Oct 23, 2026 | New Delhi —
Lifestyle

संतरे के छिलके करेंगे धमाल, फेस पर दिखाएंगे कमाल

February 26, 2023 • Simran Khan• 1 min read
Skin Care Tips 1

नई दिल्ली: ये तो आप सभी जानते हैं कि संतरा खाना हमारी सेहत और साथ ही साथ स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं जो संतरे आप छीलकर खाते हैं और उसके छिलके डस्टबिन में फेंक देते हैं वह छिलके आपके लिए कितने फायदेमंद है. शायद आपको संतरे के छिलके के फायदे ना पता हो. लेकिन हम आपको बता दें वह बेकार कूड़े में फेंकने वाले छिलके आपके बहुत काम आने वाले हैं.

जी हां दोस्तों संतरे के छिलके में भी भरपूर विटामिन होता है. जैसे की संतरे में विटामिन सी के तत्व मौजूद होते हैं. ठीक वैसे ही संतरे के छिलकों में भी विटामिन सी मौजूद होता है.

इस खबर में आपको बताने वाले हैं कि संतरे के छिलके से आप क्या कुछ अपनी स्क्रीन पर धमाल कर सकते हैं. संतरे के छिलके आपकी स्किन की देखरेख के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं.

संतरे के छिलके से करें स्किन की ये समस्या दूर

अगर आप भी बेदाग और पिंपल फ्री स्किन चाहते हैं. तो संतरे के छिलके का इस्तेमाल करना आपके लिए किसी रामबाण इलाज से कम साबित नहीं होगा.
वैसे तो आप तमाम तरह के महंगे महंगे बाजार में बिकने वाले फेयरनेस प्रोडक्ट और स्किन प्रॉब्लम फ्री प्रोडक्ट्स यूज करते होंगे. लेकिन अगर आप उन संतरे के छिलकों का यह नुस्खा आजमा लेंगे तो आप अपने फेस की हर समस्या से समाधान पा सकते हैं. चेहरे की गंदगी, सांवलापन, पिंपल होना आदि जैसी समस्याएं होना आम बात है. खासकर यह समस्या युवा पीढ़ी में ज्यादा देखी जाती है. तो अगर आप भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं तो संतरे के छिलकों को अपनी स्क्रीन पर इस्तेमाल करिए और चमकदार और गोरा चेहरा पाइए.

ऐसे करें छिलकों का इस्तेमाल

सबसे पहले आप संतरे के ताजा छिलके लें. इसके बाद इन छिलकों को मिक्सर में अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इस संतरे के छिलके वाले पेस्ट में दो चम्मच शहद मिला लें. आपका ये मास्क बन के तैयार है.

अब आप अपने चेहरे पर इसे कम से कम 30 मिनट तक लगा ले और उसे सूखने दें इसके बाद आप अपना चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें.

अगर आप इस नुस्खे को आजमाते हैं तो इसका असर आप 15 से 20 दिन में ही देख सकते हैं. यह नुस्खा काफी एक्टिव और बिल्कुल साइड इफेक्ट फ्री है. इस नुस्खे को आप हफ्ते में दो बार अपना सकते हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join