Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Sports

विराट का प्रदर्शन बेहद शानदार ।पत्नी ने की जमकर तारीफ।

March 13, 2023 Megha Jain 1 min read
v

विराट कोहली अपने शतक के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं एक बार फिर विराट कोहली ने शानदार परफॉर्मेंस से यह कर दिखाया एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पति, क्रिकेटर विराट कोहली के शानदार परफॉर्मेंस से गदगद हैं। विराट कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट शतक बनाया था। अब करीब तीन साल बाद विराट के बल्ले से टेस्ट में शतक आया तो कोहली के साथ-साथ पत्नी अनुष्का भी खुशी से झूम उठीं।

विराट की जमकर तारीफ की।

विराट के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विराट की बीमारी के दौरान भी उनके फॉर्म की प्रशंसा की है।Virat-Anushka: अनुष्का शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पति, क्रिकेटर विराट कोहली के शानदार परफॉर्मेंस से गदगद हैं। उन्होंने कोहली की जमकर तारीफ की है…

Virat-Anushka: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज यानी 12 मार्च, रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पति, क्रिकेटर विराट कोहली के शानदार परफॉर्मेंस से गदगद हैं। विराट कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट शतक बनाया था। अब करीब तीन साल बाद विराट के बल्ले से टेस्ट में शतक आया तो कोहली के साथ-साथ पत्नी अनुष्का भी खुशी से झूम उठीं।

विराट के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विराट की बीमारी के दौरान भी उनके फॉर्म की प्रशंसा की है।

कोहली ने अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 59 रनों की पारी खेलकर फिर से खेल शुरू किया था। उन्होंने 141 पारियों में 27 टेस्ट शतक बनाए हैं।

टेस्ट मैच से पहले विराट और अनुष्का को उज्जैन के मंदिर में देखा गया। कपल को अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ मंदिरों और आश्रमों में जाते देखा जाता है। उज्जैन मंदिर में यात्रा के बारे में बात करते हुए, अनुष्का ने कहा, “हम यहां पूजा करने आए थे और महाकालेश्वर मंदिर में भगवान का दर्शन किया।”

विराट करते रहते हैं अनुष्का की तारीफ
वैसे विराट कोहली भी कोई कम नहीं है वह जब कभी भी उन्हें अनुष्का की तारीफ करने का मौका मिलता है तो वह पीछे नहीं रहते हैं। कई बार अनुष्का की तारीफ करते हुए यह कह चुके हैं कि अनुष्का बहुत अच्छी पत्नी और बहुत अच्छी मां है उनका मैनेजमेंट बहुत अच्छा है और यह मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए बहुत अच्छी बात है

Virat-Anushka: इस साल रचाई थी शादी

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने कुछ सालों की डेटिंग के बाद साल 2017 में इटली में शादी रचा ली थी। उन्होंने जनवरी 2021 में बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया था।

अनुष्का का वर्कफ्रंट

अनुष्का आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आई थीं। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, इसमें अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थे। अनुष्का ने हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म काला (2022) में एक कैमियो के तौर पर नजर आईं।

इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का

बेटी के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा ने काम से ब्रेक ले लिया था। अब वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं। ‘चकदा एक्सप्रेस’ इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join