Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 23, 2026 | New Delhi
Entertainment

विदेश मैं छाया नोरा फतेही का डांस।।एक्टर्स को मिला लाखों यूजर्स का प्यार

March 23, 2023 Megha Jain 1 min read
nora

मनोरंजन जगत में अपनी अदाओं और अपने डांस के जारिए से नोरा फतेही ने एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह द एंटरटेनर टूर पर है। इसके चलते वह विदेशों में लाइव परफॉर्म कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें नोरा अपने डांस ने सबको दीवाना बना रही हैं।

नोरा फतेही ने कई फिल्मों में डांस किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। नोरा फतेही अपनी डांसिंग को लेकर भी काफी फेमस है।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने अंदाज और डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उनके डांस ने बॉलीवुड फिल्मों में तो धमाल मचाया ही है, साथ ही उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी अकसर वायरल होते नजर आते हैं. उनके एक वीडियो को लेकर भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, नोरा फतेही का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, 
लाल कलर का ये सुंदर आउटफिट मैं वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर नोरा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें ऑरलैंडो शहर में फैंस के आगे लाइव परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में नोरा फतेही को स्टेज पर आकर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। इस बीच फैंस को भी देखा जा सकता है। वे नोरा का नाम लेकर चिल्लाते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि, नोरा फतेही अपनी डांसिंग को लेकर भी काफी फेमस है। उनकी वीडियो पर कई लोगों ने शानदार कमेंट भी किया है। एक ने लिखा है, ‘बहुत खूबसूरत।’ एक ने लिखा है, ‘आप बहुत अच्छी डांसर हो। आप लीजेंड हो।’ एक ने लिखा है, ‘नोरा आप को मेरे दिल की गहराई से ढेरों प्यार। मुझे आशा है आप जीवन में अच्छा करेंगी।’

इसके पहले नोरा फतेही को डलास में भी स्टेज पर लाइव परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। उनके इस वीडियो पर भी फैंस ने लाइक्स की बौछार कर दी थी। खैर इस तरह से कई बार नोरा के वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं जिनमें नोरा अपने डांस मूव और स्टाइल से सबको दीवाना बनाती रहती है, फैंस दिल खोलकर नोरा पर प्यार लुटाते हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join