Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Lifestyle

राजेश खन्ना क्यों नहीं पसंद करते थे, मुमताज़ का किसी और के साथ फिल्मों में काम करना

August 7, 2024 Yashaswi Tripathi 1 min read
Untitled design 12 1

मुमताज़: एक समय की सुपरस्टार

मुमताज़ भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिन्होंने 1960 और 1970 के दशक में अपनी अद्भुत प्रतिभा और सुंदरता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. उनकी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं और गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं.मुमताज़ की विरासत भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के रूप में है .

Untitled design 9 2
मुमताज़

राजेश खन्ना क्यों होते थे मुमताज से नाराज

मुमताज ने एक इंटरव्यू में बताया की राजेश खन्ना की नाराजगी का कारण मेरा दूसरे हीरोज जैसे धर्मेंद्र जी एवं देवानंद जी के साथ मूवी साइन करना था.ताजुब की बात यह है कि राजेश खन्ना खुद दूसरी हीरोइनों के साथ काम किया करते थे, लेकिन इस बात का बुरा कभी मुमताज में नहीं माना मुमताज एक इंटरव्यू में रहती हैं कि यह उनका मेरी परवाह करने का एक तरीका था.

Untitled design 10
राजेश खन्ना और मुमताज़

शर्मिला टैगोर से की जाती थी मुमताज की तुलना

मुमताज आगे बताते हुए कहती हैं कि अक्सर उनकी और शर्मिला टैगोर की तुलना की जाती थी लेकिन मुमताज इसमें आगे कहती हैं कि शर्मिला टैगोर उनसे बहुत पढ़ी-लिखी और समझदार हैं और मुमताज ने बचपन में ही काम करना शुरू कर दिया था जिस वजह से उन्होंने ज्यादातर तजुर्बा काम के बीच में प्राप्त किया है. बता दें कि मुमताज और राजेश खन्ना की एक भी फिल्म कभी फ्लॉप नहीं हुई है वहीं दूसरी तरफ शर्मिला टैगोर की राजेश खन्ना के साथ कुछ फिल्में फ्लॉप हुई थी जिस वजह से दोनों दिग्गज अभिनेत्री के बीच में तुलना की जाती है .

Untitled design 11 1
शर्मिला टैगोर और मुमताज़

क्या मुमताज फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर सकती हैं?

मुमताज से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह फिल्मों में वापसी करेंगे तो इस पर उनका उत्तर साफ था कि वह फिल्मों में मा या भाभी का रोल नहीं निभाना चाहती और वह खासकर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने में रुचि रखती हैं,मुमताज ने उत्तर में आगे कहा कि मैं कम बैक तभी करेंगे जब वह पूरी तरीके से तैयार हो जाएंगे उन्होंने कहा कि वह जीवन में वही करती हैं जो वह करना चाहती हैं.मुमताज ने राजेश खन्ना के साथ ‘दो रास्ते’, ‘सच्चा –जूठा’, ‘बंधन’, ‘रोटी’ और ‘दोस्त’ जैसी कई हिट फिल्में करी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join