Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 08, 2026 | New Delhi
India

राजधानी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, हिमाचल में शुरू हुई बर्फबारी, जानिए पूरी डीटेल्स

November 29, 2023 Sneha 1 min read
Weather Update 2

Weather Update: काफी दिनों से दिल्ली में प्रदुषण का कहर जारी है. बतादें, कि आज ही मौसम विभाग की तरफ से ये जानकारी जारी की गई है, कि आज दिल्ली समेत बहुत से राज्यों में बादल बरस सकते है. इन राज्यों में दिल्ली, मराठवड़ा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, और उत्तराखंण्ड शामिल है. जहां पर आज बारिश की संभावना जताई जा रही है.

वहीं कई राज्यों में आंधी तूफान की आंशका के साथ, आईएमडी ने ​तमिल नाडू, कराईकल, केरल, माहे समेत पुदुचेरी में अलर्ट का जारी कर दिया है.आपको बतादें, कि कल की बारिश के बाद से ही कई राज्यों में ठंड का कोहरा देखनें को मिल रहा है. जहां पर अब सर्दी ने भी कई राज्यों में अपनी दस्तक दे दी है. इन राज्यों में हरियाणा, चंड़ीगढ़, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी पारा गिरता हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में ये बताया जा रहा है, कि आज दिल्ली में रात के समय में हल्की बूंदा बांदी देखनें को मिल सकती है. इसके साथ ही दिन में घनें बादल छाए रहे है. बात करें अगर आज के तापमान के बारें में तो आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. इसके साथ ही अ​धिकतम तापमान यहां पर आज 25 डिग्री रहने वाला है. हिमाचल प्रदेश में इस समय बर्फबारी चालू हो चुकी है, जिसके चलते अब उत्तरी भारत में ठिठुरन का मौसम नजदीक आ चुका है.

​तमिलनाडू में बारिश

मौसम विभाग ने हाल ही में जानकारी दी है, कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में इन दिनों बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. जिसमें पुदुचेरी, कराईकल, ​तमिल नाडू जैसे क्षेत्र शामिल है. इन राज्यों में मानसून की गतिविधी तेज होती नजर आ रही है. विभाग ने बताया है, कि ​दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों समेत कई इलाकों में इस समय लगातार मौसम खराब बने रहने की आशंका है. जहां पर अलग अलग स्थानों पर समय समय पर बारिश देखनें को मिल सकती है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join