Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Science

राजधानी में बढ़ सकती है सर्दी, बारिश होने की भी है संभावना, मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्ट, जानिए डीटेल्स

December 21, 2023 • Sneha• 1 min read
Weather Update 2

Weather Today: आपको बतादें, कि उत्तरी भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण से अब दिल्ली समेत कई राज्यों में बेहद ठंड देखनें को मिल रही है. जहां पर ठंड से बचने के लिए अब लोग अपने घरों से बाहर भी नही निकल पा रहे है. वही आज सुबह को दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी कोहरा दर्ज किया गया है. जिसके बाद से ही वाहनों की आवाजाही भी अब काफी हद तक कम होती जा रही है. ऐसे में आगे आने वाले दिनों में सर्दी में इजाफा होने की संभावना को भी जताया जा रहा है. मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना जताई है.

बढ़ते इस कोहरे के कारण दिल्ली समेत पंजाब और​ हरियाणा में भी विजिबिलिटी काफी हद तक कम हो चुकी है. जिसके बाद से वाहन चालकों के लिए भी ड्राइव करना काफी मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी में ये भी बताया जा रहा है, कि दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बदलाव ना होने की संभावना जताई जा रही है. जिसके बाद से ये बताया जा रहा है, कि इस आने वाले शनिवार को कई इलाकों में बारिश होने की भी चांस है. जिसके कारण ठंड में भी इजाफा हो सकता है. आज के तापमान की यदि हम बात करें तो बतादें, कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान तकरीबन 6.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है. आपको बतादें, कि आगे आने वाले दो दिनों के बाद से ही इस तापमान में वृद्धि के कुछ आसरा नजर आएंगे. तब तक के लिए मौसम में कोई बदलाव नही होने वाला है.

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक ये भी बताया जा रहा है, कि कल के दिन पर दिल्ली में बादल यू ही छांए रहने वाले है. जहां पर न्यूनतम तापमान के 5 डिग्री पहुंच जाने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में ये भी बताया जा रहा है, कि आने वाली 25 दिसंबर के दिन पर आसमान साफ रह सकता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join