BJP on Chattisgarh CM Bhupesh Baghel:साल के अंत में पांच राज्यों में चुनाव होने ऐसे में चुनावी पार्टियों और उनके नेताओं के बीच बयानों और टिप्पिणियों को लेकर खींचा-तानी लगातार जारी है। अब भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने रायपुर दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर जमकर निशान साधा है। आपको बता दें की पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद रायपुर के आरंग,अभनपुर और धरसींवा विधानसभा के दौरे पर हैं।
भाजपा सांसद ने रायपुर में भाजपा कार्यालय में प्रेससवार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस सरकार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर कटाक्ष किया। दरअसल उनका कहना था की वे छतीसगढ़ से बहुत लगाव रखतें हैं। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देखकर अजीत जोगी जी की याद आगयी। उन्होंने कहा की 2003 कके चुनावों में उनका अलग ही जलवा था।
लेकिन चुनाव के परिणाम आने के बाद अजीत जोगी जी जैसा हाल भूपेश बघेल का भी होगा। क्यूंकि जोगी जी की समय की तरह भूपेश बघेल जी की सरकार में भी आतंक है। मुझे तो गौठान घोटाले के बारे में सुनकर कहर घोटाले की भी याद आगयी है। यहाँ तो गोबर की भी तस्करी की जाती है। रविशंकर प्रसाद का कहना था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को गेमिंग एप से इतना प्यार क्यों है। अपनी शादी में महादेव ऐप के मुख्य सरग़ना भिलाई का युवक 200 करोड़ से ज़्यादा खर्च कर रहा है।

पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान भी मुख्यमंत्री कैंडी क्रश खेल रहें हैं। बीजेपी महादेव ऐप मुद्दे को बड़े पैमाने पर उठाने की योजना बना रही है. अगर महादेव ऐप की छुपी परतें खुल गईं तो इसका बड़ा असर हो सकता है. यह आश्चर्य की बात है कि चोरी में भी वे उच्च स्तर की ईमानदारी कैसे बनाए रखते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस द्वारा सनातन और जाति जनगणना मुद्दे पर अपने विचार साझा किए हैं. उनका सवाल है कि अगर वे राम के भक्त होने का दावा करते हैं तो सनातन का अपमान होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुप क्यों रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी। हाल ही में, जाति जनगणना के बारे में बहुत चर्चा हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को जाति जनगणना के ढेर सारे आंकड़े सौंपे हैं. क्या आपको लगता है कि कांग्रेस पार्टी वास्तव में जाति जनगणना कराएगी? लेकिन भाजपा का ध्यान हर समुदाय की सेवा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करती है।





