Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Science

यूपी समेत कई राज्यों में जारी हुआ ठंड का अलर्ट, जानिए क्या है अब मौसम का हाल, पढ़िए पूरी खबर

December 10, 2023 • Sneha• 1 min read
Weather Update 3

Weather Update: जैसे जैसे दिसंबर बीत रहा है, वैसे ही दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं को सर्द रातों को महसूस किया जा रहा है. बतादें, कि कोहरे ने अपने पैरों को पसारना भी अब शुरू कर दिया है. तापमान में दिनों दिन गिरावट देखी जा रही है. आईएमडी मानें तो 11 दिसंबर को हिमालय में एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है. जिसकी आंशका जताई जा रही है. इसके साथ ही बात करें दक्षिणी भागों के बारें में तो आपको बतादें, कि केरल समेत कई इलाकों में बारिश देखी जा रही है. बीतें शनिवार यानि कल को केरल, तमिलनाडू, नागालैंण्ड, तटीय कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप में हल्की बारिश रही है वही कुछ इलाकों में तेज बारिश का कहर देखा गया है.

इन राज्यों में जारी हुआ कोहरे का अलर्ट

हाल ही मौसम विभाग से ये बढ़ती हुई ठंड के दौरान कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.आपको बतादें, कि आज और कल 5 राज्यों में भारी कोहरा रहने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जताई गई है. जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, असम समेत मेघालय में आज घना कोहरा देखा गया है. बतादें, कि इस घने कोहरे के चलते इन शहरों में अलर्ट को जारी ​कर दिया गया है. इसके साथ ही में मौसम विभाग ने रिपोर्ट को जारी करते हुए बताया है, कि कैसे इन राज्यों में आज और कल के दिन यानि 10 और 11 दिसंबर को भारी कोहरा रहने की संभावना है.

12 दिसंबर को इन जगहों पर गिर सकते है ओले

IMD आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बताया जा रहा है, कि आने वाली 12 दिसंबर के दिन पर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओले गिरने की संभावना है. जिसके बाद से इन जगहों पर भारी ठंड का प्रकोप देखनें को मिल सकता है. वहीं बिहार में इस समय लगातार 2 से 4 डिग्री तक तापमान गिर रहा है. जिसमें अब राज्य में कोहरा ज्यादा बढ़ चुका है. ऐसे में आईएमडी ने बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है. जिसके बाद से ही बिहार में सर्द मौसम के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join