वैसे तो मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मामा के नाम से प्रचलित है और मामा ने अब अपनी बहनों के लिए भी सौगात दे दी है मामा मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हैं कभी लाडली लक्ष्मी योजना या लाडली बहना योजना या या बहन भाइयों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की बात हो मुख्यमंत्री हमेशा अपने मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने की बात करते हैं तो चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब एक बड़ी घोषणा की है। खास बात यह है कि सीएम शिवराज ने यह सौगात विंध्य अंचल को दी है, रीवा जिले की तहसील मऊगंज अब मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। सीएम शिवराज ने मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा कर दी है।
रीवा को जिले की सौगात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि रीवा जिले से अलग होकर मऊंगज मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरे भाइयों-बहनों, आज से मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी और 15 अगस्त को इस जिला मुख्यालय पर झण्डा फहराया जायेगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।’ बता दें कि मऊगंज को लंबे समय से जिला बनाने की मांग उठ रही थी।
मध्यप्रदेश में वर्तमान में 52 जिले और 10 संभाग है इसके अलावा अभी मध्यप्रदेश में 4 अन्य जिले (मैहर, नागदा, चाचौड़ा और मऊगंज) प्रस्तावित है। बता दें नागदा जिला उज्जैन से अलग होकर बनेगा, चाचौड़ा जिला गुना से अलग होकर बनेगा, और मैहर जिला सतना से अलग कर बनाया जा सकता हैं ।
ऐसी उम्मीद जताई जा रही हैं।
तीन तहसीलों को मिलाकर बनेगा नया जिला
मऊगंज जिले में हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी तहसील शामिल रहेंगी। जिसमें दो विधानसभा क्षेत्र मऊगंज और देवतालाब विधानसभा शामिल रहेगी। अभी तक यह दोनों विधानसभा और तीनों तहसीलें रीवा जिले में आती थी। जिससे मऊगंज क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।
प्रदेश का 53 वा जिला
मऊगंज यूपी से सटा हुआ जिला बनेगा। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को नया जिला बनाया था। अब मऊगंज मध्य प्रदेश का 53वां जिला होगा।
बता दें कि पिछले 20 सालों से मऊगंज को जिला बनाने की मांग चल रही थी। ऐसे में चुनावी साल में मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा दांव चला है। अब विंध्य अंचल में 8 जिले हो जाएंगे।