मारूति कंपनी की सेल्स में आया 17 फीसदी तक का उछाल
आपको बतादें की जून के महीनें में कई कंपनियों ने अपनी सेल्स के आकड़ों को जारी कर दिया है. मारूति कार की सेल 1.6550 यूनिटस की रही और साल के आधार पर अगर देखा जाए तो इसमें 1.9 फीसदी का उछाल आया है. घरेलू बिक्री में 6.1 फीसदी के उछाल के साथ 1.40 लाख यूनिटस का रहा है. वहीं इसके साथ कंपनी के निर्यात में 17 फीसदी तक की बढ़त हुई है. कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया की घरेलू बिक्री पिछले महीने 8 फीसदी के बढ़त के साथ 1,33,027 यूनिटस की हो चली है. जिसे पिछले साल इस महीने में 1,22,685 यूनिटस के साथ दर्ज किया गया था.
हुंडई कंपनी की सेल्स में आया 5 प्रतिशत तक का उछाल
आपको बतादें की हुंडई कंपनी की बिक्री में 5 प्रतिशत तक का उछाल देखनें को मिला है जिसके बाद से ये बढ़कर 65,601 यूनिटस पर आ गई है. कंपनी ने अपनी पिछले साल की जून महीनें की बिक्री के बारें में बताया जो की साल 2022 में 62,351 यूनिटस की दर्ज की गई थी. वहीं इस साल मई के महीनें में कंपनी की बिक्री में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद से यूनिटस बढ़कर 50,001 हो चुकी है. वहीं साल 2022 मे ंये यूनिटस 49,001 की थी. जून में 17 फीसदी के इजाफे के साथ बिक्री 15,600 तक की दर्ज हुई है.
टोयोटा की बिक्री में आया 19 फीसदी तक का उछाल
जून में साल के आधार पर कंपनी की बिक्री में 19 फीसदी तक की बढ़ोतरी आई है. जिसमें यूनिटस बढ़कर के 19,608 की हो चुकी है. वहीं कंपनी की पिछले साल के जून महीनें की बिक्री को अगर देखा जाए तो ये 16,512 की थी. कपंनी ने बताया की अर्बन क्रूजर और इनोवा हाईक्रॉस के आने के बाद से कंपनी को अच्छी सफलता प्राप्त हुई है.





