Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 20, 2026 | New Delhi
Automobile

बुजुर्ग व्यक्ति की जेब मैं रखा मोबाइल फटा

May 19, 2023 Megha Jain 1 min read
mob

मोबाइल का ज्यादा चार्ज होकर फट जाना या रात भर मोबाइल का चालू रहने से मोबाइल का फट जाना मानो आम बात हो गई आज मोबाइल एक ऐसी जरूरत हैं जिसे आप अपने से कुछ देर के लिए भी अलग नही कर सकते हैं दुनिया की तमाम चीजों की जानकारी हो या बिजनेस करना पढ़ाई करना सब मोबाइल के जरिए ही होता हैं। हाल ही मोबाइल की फटने की खबर ने सबको चिंता मैं डाल दिया हैं

त्रिस्सूर में खौफनाक घटना देखने को मिली. यहां 70 साल के एक बुजुर्ग की जेब में रखे मोबाइल में आग लग गई. बुजुर्ग एक ढाबे पर चाय पीने के लिए बैठा था. तभी अचनाक उनकी कमीज की जेब में रखे फोन में आग लग गई. गनीमत यह रही कि इस घटना में उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हालांकि, उसे तुरंत ही बुझा दिया गया. गनीमत यह रही कि बुजुर्ग इलियास को कुछ भी नहीं हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग इलियास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए आराम से बैठे हैं. पास में ही एक युवक उनके लिए चाय बना रहा है. इतने में अचानक बुजुर्ग की जेब में रखे फोन में आ लग जाती है. वह उठाकर जल्दी से फोन को जेब से बाहर निकालते हैं और युवक की मदद से कपड़ों में लगी आग को बुझाते हैं.  

बैटरी की खराबी से फटा फोन ।

बुजुर्ग ने बताया कि उसने इस फोन को एक साल पहले त्रिशूर पोस्ट ऑफिस रोड की एक दुकान से एक हजार रुपये में खरीदा गया था. यह एक सामान्य कीपैड वाला फोन था जो फट गया. शुरुआती जांच से यह पता चला है कि खराब बैटरी की वजह से यह फोन फटा है

एक माह में तीन बार ब्लास्ट हो चुके हैं फोन।

केरल में पिछले एक महीने में 3 फोन में ब्लास्ट हुए हैं. कोझिकोड शहर में भी एक शख्स की पेंट की जेब में रखे फोन में ब्लास्ट हुआ था, जिससे शख्स झुलस गया था.  

इससे पहले 24 अप्रैल को त्रिशूर की ही एक तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक 8 साल की छात्रा मोबाइल पर वीडियो देख रही थी. बच्ची के हाथ में जोरदार धमाके के साथ फोन फटा और बच्ची घायल हो गई थी. बाद में उसकी मौत हो गई थी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join