Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, May 27, 2026 | New Delhi
Trending

बिहार के लखीसराय में 9 लोगों की मौत, भीषण हादसा

February 21, 2024 Simran Khan 1 min read
Picsart 24 02 21 09 37 10 751

नई दिल्ली: एक भीषण दुर्घटना में, बिहार के लखीसराय जिले में एक अज्ञात वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना लखीसराय-सिकंदरा रोड पर हुई और ऑटो लखीसराय से सिकंदरा की ओर जा रहा था. हादसे के वक्त ऑटोरिक्शा में 15 लोग सवार थे.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया. नौ पीड़ितों में से एक की पहचान ड्राइवर मनोज कुमार के रूप में हुई. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. घायलों को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. बाकी आठ पीड़ितों और घायल लोगों की पहचान की जा रही है. अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

पुलिस पूरे मामले की अच्छे से छान बीन कर रही है. मामला स्टेशन तक पहुंच गया है जिसकी इन्वेस्टिगेशन पूरी तरह से चालू है. अज्ञात वाहन किसका है इस बात का पता लगाने में पुलिस पूरी तरह से जुट गई है.घायलों का इलाज चालू है चोटे काफी ज्यादा आई है. ये एक्सीडेंट इतना खतरनाक तक की लोगों की हालात देख के ही अंदाजा लगाया जा रहा है की कितनी तेज टक्कर होगी. पटना मेडिकल में सभी घायल लोग भारती है इलाज चल रहा है. साथ ही घायलों की पहचान भी करी का रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join