Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Jun 21, 2026 | New Delhi
Automobile

बाइक को रखे हर मौसम के लिए तैयार। बस अपनाए ये आसान टिप्स।

March 4, 2023 Rupali Parihar 1 min read
bike

गाड़ी का ध्यान रखा जाना बहुत जरुरी है अगर हम गाड़ी की सही देखभाल नहीं करते तो पता नहीं ये कब जरूरत के समय बंद हो जाए इसलिए बाइक को हमेशा मेंटेन रखना चाहिए यहाँ हम आपको बता रहे है की कैसे आप अपनी बाइक को हर मौसम के लिए तैयार ताख सकते है वो भी कुछ आसान स्टेप्स में।

इंजन ऑयल

यदि आपकी बाइक के रेडिएटर में कूलेंट पड़ता है तो उसको भी जांच लें और गर्मियां आने से पहले उसकी मात्रा भी पूरी करवा लें, ताकि आपका इंजन ठंडा बना रहे। साथ ही जब भी बाइक की सर्विस कराएं तो उस दौरान इंजन ऑयल बदलना सबसे जरूरी होता है, ताकि इंजन स्मूथ रहे। हो सके तो 1500-2000 किलोमीटर चलने पर बाइक के इंजन ऑयल की जांच करवा लें।

एयर फिल्टर
इस बात को तो बाइक चलाने वाले सभी लोग जानते होंगे कि बाइक में लगे एयर फिल्टर की सफाई बेहद जरूरी होती है, लेकिन बावजूद इसके अक्सर लोग इस बात को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से इसका असर इंजन की परफॉरमेंस पर पड़ता है। इसलिए याद रखिये समय-समय पर एयर फिल्टर की सफाई जरूरी है।

बैटरी
समय-समय पर बाइक की बैटरी को भी चेक कर लेना चाहिये। इस बात पर भी ध्यान देना बिलकुल नहीं भूलना चाहिये कि बैटरी में कहीं कोई लीकेज तो नहीं है अगर ऐसा है तो तुरंत ठीक करा लेना ही बेहतर होता है।

स्पार्क प्लग
इसके अलावा अधिकतर देखने में आता है कि लोग बाइक के स्पार्क प्लग में आने वाली परेशानी पर ध्यान नहीं देते, जिस वजह से कई बार बाइक स्टार्ट होने में दिक्कत देने लगती है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि हर बार 1500-2000 किलोमीटर पर बाइक के स्पार्क प्लग को बदला जाए। साथ ही आप खुद भी स्पार्क प्लग रेंच की मदद से इसे खोलकर रेगमाल से साफ कर के वापस बाइक में लगा सकते हैं।

चेन लुब्रिकेशन

मोटरसाइकिल में इंजन के रोटेशन से पहिए को घुमाने में चेन का उपयोग किया जाता है. धीरे धीरे इसपर बहुत सारी धूल मिट्टी और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे इसमें जंग लग जाता है और यह कमजोर हो जाता है. इसलिए समय समय पर इसकी सफाई और लुब्रिकेशन जरूरी है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join