Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jul 17, 2026 | New Delhi
India

पालघर में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने करदी 2 लोगों की हत्या, हुई गिरफ्तार

March 1, 2024 Simran Khan 1 min read
Picsart 24 03 01 14 04 27 013

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पालघर इलाके से एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को आसपास के क्षेत्र में दो लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी की पहचान किशोर कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो अपराध को अंजाम देने के बाद पास के एक मिट्टी के तालाब में छिप गया था. एक वीडियो में अधिकारियों को आरोपी को मिट्टी के तालाब से बाहर निकालते हुए दिखाया गया है.

अपको बात दें, पालघर पुलिस के मुताबिक, बोइसर इलाके के कूडन गांव में शख्स ने कथित तौर पर पहले एक वरिष्ठ नागरिक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया है.

इसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति के आवास को निशाना बनाया, जब उपद्रव पर स्थानीय लोगों का ध्यान गया तो हमलावर मौके से भाग गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय लोगों को संदेह था कि अनियमित व्यवहार वाला एक व्यक्ति पिछले दो दिनों से गांव में घूम रहा था.

जैसे ही आरोपी ने दो व्यक्तियों पर हमला किया, निवासियों ने शोर मचा दिया, जिससे वह अंधेरे में भाग गया और गांव के बाहर एक दलदली इलाके में छिप गया. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निवासी हमलावर को पकड़ने के लिए एकजुट हो गए.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join