Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 01, 2026 | New Delhi —
Automobile

न्यू हॉलैंड ने बनाया गाय के गोबर से चलने वाला ये ट्रैक्टर, जानिए इसके बारें में

March 22, 2023 • Sneha• 1 min read
tractoe12

इटली की एक कंपनी जो ट्रैक्टर निर्मित करती है न्यू हॉलैंड ने एक ऐसे ट्रैक्टर का आविष्कार किया है जिससे किफायती खेती करने में काफी मदद मिल सकती है. दरअसल में ये ट्रैक्टर गाय,भैंस के गोबर से बनी गैस से चलता है जिसे लिक्विफायड मीथेन कहते है. ये गैस गाय और भैंस के गोबर से बनाई जाती है.कंपनी ने गैस को लिक्विड फॉर्म में बनाए रखने के लिए में ट्रैक्टर क्रायोजेनिक टैंक को फिट किया है.

कंपनी का दावा ये है की ये ट्रैक्टर बाकी डीजल ट्रैक्टर जितना ही पावर रखता है.
खेती करने में अनेको कामों के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें बुआई और सिंचाई जैसे काम भी शामिल है. ऐसे में ये ट्रैक्टर काफी मददगार साबित हो सकता है और इससे किसानों की बहुत सी परेशानियां हल हो सकती है.

कंपनी का ये ट्रैक्टर लिक्विफायड मीथेन की मदद से चलता है जिसे गाय और भैंस के गोबर से निर्मित किया जाता है.इस ट्रैक्टर को चलने के लिए डीजल की जरूरत नही होती है. नेचुरल पदार्थों से चलने वाला ये ट्रैक्टर कार्बन एमिशन को घटाने में भी काफी कारगर है. इस ट्रैक्टर से किसानों को ज्यादा समृद्ध् और सफल बनाने में मदद मिलेगी.

ये ट्रैक्टर 75 गाय के गोबर से काफी दिनों तक आराम से चल सकता है. इटली का से T6 ट्रैक्टर 21100 पाउंड का वजन रखता है साथ् ही खेतों में रेगुलर ट्रैक्टर की ही तरह काम भी करता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join