Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

नौसेना का हेलीकॉप्टार दुर्घटना का शिकार। रेस्क्यू किए गए चालक दल के 3 सदस्य।

March 8, 2023 Rupali Parihar 1 min read
helicopter

भारतीय नौसेना का एक एडवांस लाइट हे​लीकॉप्टर बुधवार सुबह नियमित उड़ान के दौरान मुंबई तट के पास दुर्घटना का शिकार हो गया. नौसेना के गश्ती जहाज ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया और चालक दल के 3 सदस्यों की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की। भारतीय नौसेना के मुताबिक, भारतीय नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी। इस दौरान यह तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस वजही से इसे पानी पर आपात स्थिति में लैंड करना पड़ा। तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

हेलीकाप्टर में खराबी के चलते हुई दुर्घटना।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना के एडवान्स्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई से अपनी नियमित उड़ान भरी थी कि तभी उसमें खराबी आ गई. खोज और बचाव अभियान द्वारा तत्काल खोज शुरू की गई और नौसैनिक गश्ती शिल्प द्वारा तीन सदस्यीय चालक दल का सुरक्षित बचा लिया गया.
नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं और भारतीय नौसेना ने जांच के आदेश दिए हैं. सूत्रों ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर में अचानक खराबी आ गई और ये तेजी से नीचे की तरफ आने लगा. आपातकालीन स्थिति को देखते हुए पायलट ने हेलिकॉप्टर को पानी में उतार दिया।

पहले भी हो चुके है हादसे।

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में सेना का उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी पांच कर्मियों की मौत हो गई थी.
घातक दुर्घटना के बाद, एहतियात के तौर पर देश की तीनों सेनाओं में सेवा दे रहे सभी एएलएच सुरक्षा जांच के लिए ग्राउंड किए गए थे, जिनकी संख्या करीब 300 से अधिक है. सेना के एक आधिकारिक सूत्र ने पिछले साल कहा था, ‘हम सभी एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर्स को एक बार जांच के दायरे में रख रहे हैं. सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद वे उड़ान भरेंगे.’ एक अन्य सूत्र ने कहा था कि यह विशुद्ध रूप से एक एहतियाती कदम है और एक बड़ी दुर्घटना की स्थिति में किया जाता है. इससे पहले भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर कश्मीर के गुरेज सेक्टर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी.

इस साल की शुरुआत में, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 400 किलोमीटर दूर रीवा जिले में एक ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट की मौत हो गई थी. रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया था कि हादसे में पटना निवासी कैप्टन विमल कुमार (50) की मौत हो गयी थी, जबकि जयपुर निवासी ट्रेनी पायलट सोनू यादव (23) को चोटें आई थीं

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join