Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Science

नासा ने चाँद पर जाने वाली टीम की घोषणा की।

April 6, 2023 Rupali Parihar 1 min read
nasa

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने अगले साल चंद्रमा पर भेजे जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की है। नासा ने अपने मून मिशन Artemis II के लिए लोगों का चुनाव कर लिया है। नासा ने सोमवार को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम बताए जो अगले साल के अंत तक चांद पर जाएंगे ओर चक्कर लगाकर वापस लौटेंगे।

चार अंतरिक्ष यात्री जाएंगे चाँद पर।

अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना हैमॉक कोच ,रीड वाइसमैन , विक्टर ग्लोवर और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन को अगले साल आर्टेमिस II मिशन पर भेजा जाएगा। नासा से की गई घोषणा के मुताबिक चार अंतरिक्ष यात्रियों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं. नासा ने इन चारों की घोषणा ह्यूस्टन से एक टेलीविजन समारोह के दौरान की।

पहली महिला और अश्वेत व्यक्ति को चाँद पर जाने का मिला अवसर।

अपोलो अंतरिक्ष यात्रियों की तुलना में आर्टेमिस II का दल भी काफी विविध है। नासा ने अक्सर बताया है कि आर्टेमिस कार्यक्रम पहली महिला और पहले अश्वेत व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजेगा। कोच और ग्लोवर के साथ, आर्टेमिस II उस वादे को पूरा करने और अंतरिक्ष खोजकर्ताओं की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने के लक्ष्य की ओर बढ़ने का पहला कदम है।

2024 के अंत में जाएंगे चाँद पर।

नासा से मिली जानकारी के मुताबिक मिशन में रीड विस्मैन ,विक्टर ग्लोवर , क्रिस्टीना कोच , और कनाडा के जेरेमी हैनसेन जाएंगे। क्रिस्टीना कोच नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री हैं। कोच के पास सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में उड़ान भरने का विश्व रिकॉर्ड है। इनमें से हेनसेन को छोड़ बाकी पहले भी अंतरिक्ष में जा चुके हैं। इससे पहले अपोलो मिशन के दौरान, नासा ने 1968 से 1972 तक 24 अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा था। चारो अंतरिक्ष यात्री 2024 के दिसंबर से पहले केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किए जाने वाले रॉकेट की मदद से चांद तक जाएंगे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join