Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Automobile

देश में घट रही वाहनों की बिक्री, जानिए डिटेल्स

May 6, 2023 • Sneha• 1 min read
cars123

आपको बतादें की भारत में वाहनों की बिक्री में लगभग 4.03 प्रतिशत की गिरावट को देखा गया है. बतादें की अप्रैल 2023 में देश भर में 17,24,935 वाहनों की बिक्री हुई. वहीं पिछले साल की बात की जाए तो ये बिक्री 17,97,432 वाहनो की बिक्री दर्ज की गई थी. बताया जा रहा है की एमिशन नॉर्म्स के लागू होने के कारण व्हीकल की सेल्स में गिरावट को देखा जा रहा है.

हाल ही में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने देश में हो रहे रिटेल बिक्री के आकड़ों को जारी किया गया. जिनसे ये सामने आया है की पिछले महीनें में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में1 प्रतिशत की गिरावट आई है. वहीं पर थ्री.व्हीलर्स की सेल्स में लगभग साल दर साल 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी को देखा गया है. इसके साथ ही आपको बतादें की ट्रैक्टर और कमर्शियल व्हीकल की सेल्स में 1 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को नोटिस किया गया है.

एक रिपोर्ट से ये सामने आया है की साल 2022 से 2023 तक पैसेंजी व्हीकल सेगमेंट की बिक्री को दर्ज किया गया. जिससे ये सामने आया है की वाहनों की घटती हुई बिक्री की वजह पिछले साल के हाई बेस इफेक्ट और OBD2A नॉर्म्स हैं. जिसके चलते कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमत में इजाफा कर दिया है. वाहनों के दामों में बढ़ते हुए इजाफे के चलते ग्राहकों ने अप्रैल की जगह मार्च में व्हीकल की खरीदारी की. जिसके कारण अप्रैल में रिटेल बिक्री में गिरावट देखी गई है.
आपको बतादें की करीबन 8 महीनों के बाद से पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में गिरावट को देखा गया है. रिपोर्ट की माने तो कंपनियों ने अप्रैल के महीने ंमें देश भर में 2,82,674 कारों की बिक्री की है. वहीं पिछले साल के आकड़ो को देखा जाए तो ये बिक्री 2,86,539 कारों की थी. जिसमें मारूति कंपनी टाॅप पर देखी गई.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join