Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Business

टीसीएस ने जारी किए चौथी तिमाही के नतीजे। रेवेन्यू में 16.9 फीसदी का उछाल।

April 12, 2023 Rupali Parihar 1 min read
TCS

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। चौथी तिमाही में टीसीएस का नेट प्रॉफिट में 14.8 फीसदी के उछाल के साथ 11,392 करोड़ रुपये रहा है. इससे पहले तिमाही में टीसीएस का शुद्ध मुनाफा 10,846 करोड़ रुपये रहा था। इस बार कंपनी को तगड़ा मुनाफा हुआ है।

कंपनी को तगड़ा मुनाफा।

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने मार्च तिमाही में 16.9% की सालाना (YoY) वृद्धि के साथ 59,162 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। कंपनी का मुनाफा 14.76% YoY बढ़कर 11,392 करोड़ रुपये हो गया है। आईटी प्रमुख का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.5% और शुद्ध मार्जिन 19.3% पर आया है। कंपनी के मुताबिक, रुपये में आय पिछले साल के मुकाबले 16.9 फीसदी बढ़कर 59 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा रही है।

₹24 डिविडेंड का ऐलान।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपने निवेशकों के लिए 24 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए यह कंपनी का फाइनल डिविडेंड है।

शेयर में तेज़ी।

टीसीएस के शेयर में आज तेजी देखने को मिली है। हालांकि टीसीएस के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए हैं। कंपनी का शेयर आज एक फीसदी की बढ़त के साथ 3242 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। शेर का एक साल का हाई लेवल 3738 रुपये है। वहीं न्यूनतम स्तर 2926 रुपये है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join