Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Sports

टीम इंडिया ने खेली होली। कोहली-रोहित पर चढ़ा होली का रंग।

March 9, 2023 Rupali Parihar 1 min read
IND Holi

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट से पहले होली मनाई। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव समेत सभी रंगों से सराबोर नजर आए. पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तो टीम इंडिया की बस में जमकर डांस भी किया।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो।

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के होली के जश्न का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इससे पहले खिलाड़ियों ने जश्न के कुछ हिस्से का वीडियो शेयर किया था, जिसमें विराट कोहली, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जमकर मस्ती करते नजर आए थे। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया है, उसमें होली का जश्न होटल से शुरू होता है। कप्तान रोहित शर्मा सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को रंग लगाकर होली के जश्न की शुरुआत करते हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने जमाया रंग।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने होली सेलिब्रेशन का भी मोर्चा संभाला। उन्होंने उन्होंने टीम के सपोर्ट स्टाफ के साथ ही साथी खिलाड़ियों को भी गुलाल लगाया। इसके बाद उन्होंने ईशान किशन, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के साथ भी होली खेली। टीम के खिलाड़ी बस के अंदर जाकर भी होली की। वहां विराट कोहली को रंग नहीं लगा था। वीडियो में रोहित कहते हुए सुने जा रहे हैं- विराट को लगा लगा लगा।

इसके बाद रविंद्र जडेजा ने भी विराट को गुलाल लगाया। इसके बाद पीछे के सीट पर बैठे चेतेश्वर पुजारा पर गुलाल अटैक हुआ। टीम बस में खिलाड़ियों ने रंग बरसे गाने पर डांस भी किया। बीसीसीआई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

खिलाड़ियों ने शेयर किए थे वीडियो

बीसीसीआई से पहले शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ने होली के जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इन वीडियो में भी सभी खिलाड़ी जमकर होली खेलते दिख रहे थे। भारत की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की विदेशी खिलाड़ियों के साथ होली का जश्न मनाया था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join