Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

जाने वस्तु में यंत्रो का महत्व, प्रकार और पूजा विधी।

April 21, 2023 Rupali Parihar 1 min read
astro

पूजा में विशेष फल की प्राप्ति के लिए कई प्रकार के यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। जैसे धन प्राप्ति की कामना के लिए कुबेर यंत्र और लक्ष्मी यंत्र की पूजा की जाती है। इसी तरह से मंगल यंत्र की पूजा मंगल ग्रह को शांत करने के लिए की जाती है, लेकिन इनके अलावा भी विशेष मंत्रो, चिन्ह और आकृतियों का प्रयोग करके कई प्रकार के यंत्र बनाए जाते हैं। ये यंत्र बहुत शक्तिशाली माने जाते हैं। इनकी विधिवत् पूजा से शीघ्र लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

क्या है यंत्र।

यंत्र बनाने के लिए विशेष तरह के अंको, चिन्हों और आकृतियों का प्रयोग किया जाता है, इसलिए यंत्र एक विशेष प्रकार की ज्यामितीय संरचना होते हैं। चिन्ह, रेखाओं और बिंदु के द्वारा बने हुए यंत्र बहुत ही शक्तिशाली होते हैं। जिस तरह के इनका निर्माण अत्यंत कठिन होता है उसी तरह से इनका प्रयोग करना भी कठिन होता है। कुछ यंत्रों का निर्माण अंको के द्वारा किया जाता है।

यंत्रो के प्रकार।

नवग्रह यंत्र

वैदिक ज्योतिष में नवग्रह यंत्र का एक विशेष स्थान होता है। ज्यामितिक आकृति वाले यंत्र को नवग्रह यंत्र कहा जाता है। यह यंत्र नवग्रह सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु व केतु को दर्शाते हैं। इस यंत्र की नियमित पूजा से ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही सकारात्मक फलों की प्राप्ति होती है। नवग्रह यंत्र आपके जीवन के सभी प्रकार के आर्थिक संकट दूर करने में सहायक होता है।

महालक्ष्मी यंत्र

वैदिक ज्योतिष में महालक्ष्मी यंत्र का विशेष महत्व बताया गया है। इस यंत्र की घर में स्थापना देवी महालक्ष्मी की आराधना के लिए की जाती है। लक्ष्मी यंत्र की नियमित पूजा करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। जातक सभी प्रकार के भौतिक सुखों को प्राप्त करता है। महालक्ष्मी यंत्र घर-परिवार में सकारात्मकता, शांति, सौहार्द व धन की वर्षा के लिए पूजा जाता है। इस यंत्र के प्रभाव से नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही दंपतियों का रिश्ता भी मजबूत होता है।

श्री धन वर्षा यंत्र

इस यंत्र के नाम से पता चलता है कि यह धन वर्षा यानी पैसों की वर्षा के लिए शुभ है। महालक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए इस यंत्र की पूजा की जाती है। इसके सकारात्मक प्रभाव से आय में वृद्धि होती है साथ ही आपके आय के स्रोत में आने वाली रुकावटें भी दूर होती हैं। इस यंत्र की पूजा करना धन प्राप्ति का अचूक उपाय है।

श्री यंत्र

श्री यंत्र धन, आनंद, शांति की भावना को बढ़ाता है। देवी महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने में सहायता करता है। जीवन में शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है। शादीशुदा जीवन में प्रेम बनाए रखता है। जीवन में विश्वास और भक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। सुख, शांति व आनंद प्रदान करता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join