Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 18, 2026 | New Delhi
Lifestyle

चावल का पानी है बड़ा फायदेमंद। जाने कितना उपयोगी है चावल का पानी।

March 13, 2023 Rupali Parihar 1 min read
chawal

चावल जब भी पकाए जाते हैं. उन्हें पहले धोया जाता है. धोने के बाद पानी को छान लिया जाता है. अमूमन लोग इस पानी को बेकार मानकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल को जो पानी आप बेकार समझकर फेंक रहे हैं. वह बेहद कामगार हो सकता है। आइए चावल के पानी के फायदों के बारे में जानें।

तुरंत ऊर्जा देता है चावल का पानी।

इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो दिनभर आपको थकान महसूस नहीं होने देता है और एनर्जी को बनाए रखता है। सुबह के समय इस पानी को पीना एनर्जी बूस्ट करने का सबसे अच्‍छा तरीका है।
चावल का पानी बच्चों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. चावल के पानी में हल्के चावल, घी और नमक मिलाएं. इसे अच्छे से मैश कर लें और बच्चे को खिला दें. यह बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने का काम करता है. बॉडी को एनर्जी भी मिलती है.

कपड़े धोने में भी फायदेमंद

चावल का पानी कपड़े साफ करने में भी काम आता है. यदि ऐसे दाग धब्बे हैं, जो छुट नहीं रहे हैं. वाचल का प्रयोग कर इन्हें छुटाया जाता है. इससे कपड़े को किसी तरह की हानि नहीं होती है।

स्किन और बालों को चमकदार बनाए

त्वचा की चमक बढ़ने के लिए चावल के पानी का उपयोग किया जा सकता है। चावल के पानी से आप चमकदार त्वचा पा सकती हैं। साथ ही चेहरे पर कई तरह के दाग-धब्बों को कम करता है। इसके अलावा जी हां चावल का पानी विटामिन-बी से भरपूर होता है और इसमें ‘इनोसिटोल’ नामक तत्‍व होता है जो कोशिका के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है और ब्‍लड सर्कुलेशन को भी ठीक करता है, जिससे त्‍वचा साफ होती है। यह पानी बालों की चमक बढ़ाने, उन्हें टूटने से बचाने एवं बढ़ने में सहायता करता है। चावल के इस पानी को शैम्पू के बाद कंडीशनर की तरह ही बालों में लगाकर धो सकती हैं।

कब्ज से राहत

चावल के पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्‍ट करने में हेल्‍प करता है। इसके अलावा यह डाइजेशन को बेहतर कर डाइजेस्टिव सिस्‍टम को सुधारता है और अच्‍छे बैक्‍टीरिया को एक्टिव करता है। जिससे कब्ज की परेशानी नहीं होती है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join