बहुत सी बार ऐसा देखा गया है की गाड़ियों के साइलेंसर से पानी टपक रहा होता है. आज इस रिपोर्ट के जरिए हम आपको बताने जा रहे है क्या ये सही या हो रहा है आपकी कार को नुकसान इस रिपोर्ट में हम पूरी डिटेल के साथ आपको जानकारी देगें की अगर आप अपनी गाड़ी में ऐसी कोई चीज होते हुए देखते है तो आप इसे कैसे ठीक करें. तो चलिए जानते है.
साइलेंसर से पानी निकलना कितना सही कितना गलत?
कई बार ऐसा होता है की लोग अपनी गाड़ी के साइलेंसर से पानी को निकलते देख थोड़ा डर जाते है क्योंकि उनको ऐसा लगता है की ये कोई बड़ी परेशानी है लेकिन आपको बतादें की ये कोई परेशानी नही है बल्कि इससे ये मालूम होता है की आपकी गाड़ी का इंजन अच्छे से काम कर रहा है. अगर आप अपनी गाड़ी के साइलेंसर से पानी को निकलते हुए देखते है तो इसका मतलब है की आपकी कार का इंजन, कूलेंट, क्लच लिवर, इंजन ऑयल बिल्कुल सही से काम कर रहा है.
अगर आपके मन में ऐसा कोई सवाल है की गाड़ी के अंदर से पानी निकलना कैसे सही है तो वो इसलिए है क्योंकि जब आपकी गाड़ी के इंजन में फ्यूल सही रूप से बर्न होता है तब इससे रिफाईनमेंट अच्छी होती है. इसके साथ ही इंजन के मॉइस्चर पार्ट से साइलेंसर के जरिए पानी निकलता है. जो की ये बताता है की आपकी कार अच्छे तरीके से काम कर रही है.
बतादें की अगर आप अपनी गाड़ी के साइलेंसर से पानी और धूंआ एकसाथ निकलते हुए देखते है तो ये आपकी गाड़ी के लिए काफभ् नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इससे इस बात का पता चलता है की कही ना कही आपकी गाड़ी के इंजन में कुछ ना कुछ कमी आ चुकी है. तो उस वक्त आपको अपनी कार को मकैनिक के पास दिखाना चाहिए.





