Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Lifestyle

गर्मियों में ब्लड शुगर को करें कंट्रोल, जानिए डिटेल्स

June 7, 2023 • Sneha• 1 min read
sapikjsefwet 1

आपको बतादें की गर्मियों के मौसम में ग्रीन जूस काफी कारगर होते है. जिनमें अधिक मात्रा में विटामिन, आयरन, सोडियम और कैल्शियम पाया जाता है. बतादें की अगर आपको भी ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा है तो आप इन जूस की मदद से अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते है.

जैसा की हम सभी लोग जानते है की लोगों का लाइफस्टाइल आज कल कितना ज्यादा बदल चुका है. गलत जीवनशैली के चलते लोगों को डायबिटीज जैसी गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बदलते हुए लाइफस्टाइल के साथ लोगों को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए ताकि वे एक स्वस्थ जीवन बिता सकें. खासकर के जिन लोगों को डायबिटीज जैसी बिमारी है. तो चलिए आज हमत आपको बताएगें कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारें में जिनको पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकेगा.

पालक का जूस

बतादें की गर्मियों के दिनों में जरूरी है की आप मीठे का सेवन ना करते हुए पालक के जूस को पीएं. इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो की आपके शरीर के लिए काफी बेहतरीन रहते है. इस जूस में कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है. जिससे डायबिटीज में बढ़ने वाले शुगर लेवल को कम किया जा सकता है. इसलिए जरूरी है की आप इस जूस को अपनी डाइट में शामिल करलें.

एलोवेरा का जूस

जैसा की हम सभी जानते है की एलोवेरा ना केवल डायबिटीज के लिए बल्कि आपके पूरे शरीर के लिए बेहतरीन माना जाता है. क्योंकि इसमें औषधीय गुणों को पाया जाता है. आपकेा बतादें की एलोवेरा में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है. जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

लोकी का जूस

ऐसा माना जाता है की लोकी पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है जिसकी मदद से दिल की बिमारियों को भी ठीक किया जा सकता है. इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये काफी बेहतर होता है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. जिसकी मदद से ब्लड में शुगर लेवल को कम किया जा सकता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join