Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Lifestyle

गर्मियों में इन फलो को करे डाइट में शामिल।

April 12, 2023 Rupali Parihar 1 min read
fruits

गर्मियों में शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है और अगर हम पानी पीने में लापरवाही करें, तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आप मौसमी फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।ऐसे बहुत से फल हैं जो शरीर को लंबे समय तक ठंडक देने और पानी की कमी से बचाए रखने का काम करते हैं. इन फलों के सेवन से लू लगने का डर भी कम होता है।

इन फलों को करे डाइट में शामिल।

आम

फलों का राजा आम गर्मियों का सबसे अच्छा फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें कैलोरी बहुत होती है, इसलिए अगर आप अपने कैलोरी इंटेक पर ध्यान देते हैं, तो इस फल को कम मात्रा में खाएं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए और सी, सोडियम, फाइबर और 20 से ज्यादा ज्यादा मिनरल्स आपको गर्मी से बचाते हैं।
फलों का राजा आम गर्मियों का सबसे अच्छा फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें कैलोरी बहुत होती है, इसलिए अगर आप अपने कैलोरी इंटेक पर ध्यान देते हैं, तो इस फल को कम मात्रा में खाएं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए और सी, सोडियम, फाइबर और 20 से ज्यादा ज्यादा मिनरल्स आपको गर्मी से बचाते हैं।

तरबूज

यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। 92 प्रतिशत पानी होने के कारण यह फल सबसे अच्छे हाइड्रेटिंग पदार्थों में से एक है। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन की भरमार है, जिसे कैंसर या स्ट्रोक में खाने से बहुत फायदा होगा।

यह फल त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है। इस फल में पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।

अंगूर

अंगूर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, सोडियम, विटामिन के साथ ही अन्य मिनरल्स की मात्रा भी भरपूर होती है. अंगूर शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर को ठंडा भी रखता है. पोषक तत्व से भरपूर होने के कारण ये शरीर को एनर्जी भी देता है।

टमाटर

टमाटर सदाबहार फल है, जो हर सीजन में आसानी से मिल जाता है। आमतौर पर लोग टमाटर का उपयोग सब्जी में करते हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में इसे कच्चा खाने से विटामिन-ए, बी-2, सी, फोलेट, क्रोमियम, फाइबर, पोटेशियम और फाइटोकेमिकल्स जैसे ढेरों पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। इसका सलाद बनाकर खाने से कैंसर, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर और हृदय रोग की संभावना कम हो जाती है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join