उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बड़े हादसे की जानकारी सामने आ रही है, यहां गंगा नदी में 40 लोगों से भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बलिया जिले के माल्देपुर गंगा घाट की है, परिवार के लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। परिवाल के सभी लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे कि अचानक नाव पलट गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय मदद के लिए पहुंचे। आधा दर्जन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दो लोगों की मौत हो गई।
20 से 25 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही थी। मौके पर स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गया है
रिपोर्ट्स की माने तो, नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नाव में ज्यादा वजह हो गया था। इस वजह से नाव नदी में डूबी। वहीं, ये भी आशंका जताई जा रही है कि शायद नाव में ही कोई गड़बड़ी हो, या फिर नाव चलाने वाले नाविक से कोई गलती हुई हो, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि, नदी में नाव धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। तभी नाव असंतुलित हो गई। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इसके बाद अचानक ही नाव गंगा में डूब गई। इस नाव में कुछ महिलाएं भी सवार बताई जा रही हैं। प्रशासन के अधिकारी नाव चलाने वाले नाविक की तलाश कर रहे हैं।