Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 23, 2026 | New Delhi
Entertainment

किंग खान के परिवार पर एक बार फिर मुसीबत के बादल

March 2, 2023 Megha Jain 1 min read
gouri

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी अब कानूनी पचड़े में फंस गई हैंबालीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। गौरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल एक शख्स ने गौरी खान समेत 3 लोगों के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज करवाई है। गौरी के खिलाफ ये केस आईपीसी की धारा 409 के तहत दर्ज किया गया है।

86 लाख रुपए चार्ज करने के बावजूद शख्स को नहीं मिला फ्लैट

मुंबई निवासी जसवंत शाह नाम के एक शख्स का आरोप है कि जिस कंपनी (तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड) की गौरी ब्रांड एंबेसडर हैं, उसने 86 लाख रुपए चार्ज करने के बावजूद उन्हें अभी तक फ्लैट नहीं दिया है। ये फ्लैट लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में तुलसियानी गोल्ड व्यू में स्थित है। उस शख्स ने गौरी पर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए लखनऊ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

शख्स का आरोप है कि इस फ्लैट में अब कोई और रह रहा है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस शख्स ने शिकायत में दावा किया है कि उनसे पैसे लेने के बावजूद ये फ्लैट किसी और को दे दिया गया है। शिकायतकर्ता ने गौरी खान के अलावा तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के चीफ एमडी अनिल कुमार तुलस्यानी और डायरेक्टर महेश तुलस्यानी के खिलाफ भी FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि शाह ने ब्रांड एंबेसडर गौरी के प्रचार प्रसार से प्रभावित होकर ये फ्लैट खरीदा था।

गौरी खान ने नहीं किया है इस पर रिएक्ट

गौरी, जो एक इंटीरियर डिजाइनर हैं,
गौरी की अपनी खुद की कंपनी ‘गौरी खान डिजाइन्स’ है। वो बी-टाउन की बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर्स में से एक हैं, जिन्होंने कई फेमस सेलेब्स के घरों को डिजाइन किया है। आपको बता दें कि गौरी खान को इस बात की कोई भी जानकारी ही नहीं है। वो सिर्फ इस ब्रांड की एंबेसडर हैं, इसलिए उनके नाम पर भी FIR दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक गौरी खान की तरफ से इस पर किसी भी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join