Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Science

कश्मीर समेत हिमाचल में बर्फबारी, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, जानिए पूरी खबर

December 16, 2023 • Sneha• 1 min read
Weather Update

Weather Update: दिसंबर का आधा महीना जा चुका है. जहां पर अब ठंड के प्रकोप से लोगों की परेशानियां भी बढ़ती हुई नजर आ रही है. ऐसे में ठंड से बचते हुए लोग अपने घरों में ही पैक होते जा रहे है. साथ ही साथ सर्दी के चलते सड़को और हाईवेज पर वाहनों की आवाजाही भी अब कम हो चली है. उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार पारा गिरने की खबरें सामने आ रही है. बताया जा रहा है, कि​ जम्मू कश्मीर में इस समस ठंड का प्रकोप इतना ज्यादा हो चला है, कि झीले भी वहां पर जमना शुरू हो चुकी है. तापमान पिछले कई दिनों से शुन्य के नीचे बना हुआ है. यहां पर सर्दी के बढ़ते मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. बताया जा रहा है, उत्तर भारत के कई राज्यों और शहरों में कल बर्फ गिरने का आसार है. जिससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश आ सकती है. दक्षिण भारत के इन राज्यों में तमिलनाडू और केरल का नाम शामिल है. जहां पर आज और कल में हल्की बारिश देखनें को मिलने वाली है.

जानिए राजधानी का हाल

दिल्ली में कल सुबह इस साल की अब तक की सबसे ठंडी सुबह को दर्ज किया गया है. जहां पर अब दिल्ली में भी सर्द हवाओं का चलना शुरू हो चुका है. वहीं आपको बतादें, कि दिल्ली में ठंड काफी हद तक बढ़ चुकी है. बात करें अगर आज के तापमान के बारें में, तो आज मौसम के साफ रहने की उम्मीद है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 वहीं न्यूनतम 5 डिग्री तक रहने वाला है.

कल उत्तर भारत के कई राज्यों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर समेत हिमाचल में भी आज और कल यानि 16, 17 दिसंबर के लिए बर्फबारी की चेतावनी को जारी कर दिया है. जम्मू कश्मीर में तापमान पिछले कई दिनों से शुन्य से नीचे बना हुआ है, जहां पर झीले अब जमने लगी है. वहीं पर बढ़ती हुई इस ठंड ने लोगों के लिए जीवन और ज्यादा ​​कठिन बना दिया है. ऐसे में आपको बतादें, कि हिमाचल प्रदेश में आज ठंड के चलते बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अगले कई दिनों तक जम्मू कश्मीर समेत हिमाचल प्रदेश में सर्दी में काफी हद तक इजाफा हो सकता है

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join