Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 10, 2026 | New Delhi
Sports

एमएस धोनी की कप्तानी में CSK ने 5वीं बार जीता खिताब।

May 30, 2023 Rupali Parihar 1 min read
CSK IPL champions

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। सीएसके को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने 5वीं गेंद पर छक्का और आखिरी बॉल पर चौका जमाकर टीम को आईपीएल चैंपियन बना दिया। इसी के साथ एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। धोनी और शर्मा ने 5-5 आईपीएल खिताब जीते हैं।

गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। शुभमन को सातवें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर एमएस धोनी ने स्टंप आउट किया। वह 20 गेंदों में 39 रन बनाकर सफल रहे। इसके बाद रिद्धिमान और साई सुदर्शन ने टीम को संभाला। साहा को दीपक चाहर ने धोनी के हाथों कैच कराया। रिद्धिमान साहा 39 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।

धोनी ने रोहित शर्मा की कर ली बराबरी

चेन्नई को जीत के लिए अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे। मोहित शर्मा गुजरात के लिए आखिरी ओवर करने आए। मोहित शर्मा ने पहली तीन गेंद सटीक यॉर्कर फेंकी और आखिरी दो गेंदों पर 10 रन दे दिए। जडेजा ने फाइनल की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया और शार्ट फाइन लेग पर फ्लिक करके आखिरी गेंद पर विजयी चौका लगाया। इस जीत के साथ ही एमएस धोनी और सीएसके ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी की।

हार्दिक ने माही को लेकर कही दिलचस्प बात

हार्दिक ने एमएस धोनी को लेकर कुछ दिलचस्प बातें भी कही। हार्दिक ने कहा,” मैं उनके लिए (धोनी) बहुत खुश हूं। नियति ने उनके लिए यही लिखा था। अगर मुझे हारना होता, तो मुझे उससे हारने से कोई फर्क नहीं पड़ता। अच्छे लोगों के साथ अच्छी बातें होती हैं।”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join