Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Nov 03, 2026 | New Delhi —
Automobile

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से कार सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर हुए डिलिस्ट, जानिए डिटेल्स

May 14, 2023 • Sneha• 1 min read
seat belt12

आपको बतादें की अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) , स्नैपडील (Snapdeal) , शॉपक्लूज (Shopclues) और मीशो (Meesho) जैसे बड़े ई.कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने 13,118 सीट बेल्ट अलॉर्म स्टॉपर को हटा दिया है जिसका मतलब ये है की अब इन स्टोर पर कार सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर की बिक्री पर रोक लगा दी गई है.

क्यों किया डिलिस्ट?

जानकारी है की सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी के आदेश के बाद से इन कार सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर प्रोडेक्ट को ई काॅमर्स स्टोर से डिलिस्ट कर दिया गया है. सीसीपीए का कहना है की ये सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर कंज्यूमर प्रोटेक्शन नियम को तोडते है उनका उल्लंघन करते है. जिससे की कार में बैठे पैसेंजर्स की जान को खतरा भी हो सकता है.

अमेजन ने किए सबसे ज्यादा प्रोडक्ट डिलिस्ट

आपको बतादें की अमेजन ने तकरीबन 8,095 अलार्म क्लिप को अपने ऐप से डिलिस्ट कर दिया है. वहीं बात करें अगर फ्लिपकार्ट की तो इस ऐप ने भी 5000 क्लिप को हटा बिक्री से हटा दिया है. इसके अलावा मीशो ने 21 क्लिप को अपने ऐप से रीमूव कर दिया है.

कैसे आया मामला सामने?

बताया जा रहा है की मुख्य आयुक्त निधि खरे की देखरेख में सीसीपीए ने मामले की जांच की. जिसके बाद सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा सीट बेल्ट क्लिप के मामले पर चर्चा की इसके बाद कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने सीसीपीए के कहने के बाद इस मामले को देखा. बतादें की मंत्रालय के पत्र में क्लिप की बिक्री बड़ी ही तेजी से चल रही थी. इसके बाद से ही क्लिप को बेचने वाले वेंडर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मामला दर्ज हुआ और सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर कर बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया. आपको बतादें की सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989 के नियम 138 के तहत कार में सीट बेल्ट को पहनना अनिवार्य है. दुर्घटना से बचने के लिए सीट बेल्ट पहनना चालक और पैंसेजर्स की सेफ्टी के लिए एक नियम है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join