Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 18, 2026 | New Delhi
Automobile

इस महीनें Toyota को खरीदनें के लिए करना पड़ सकता है थोड़ा लंबा इंतजार, जानिए डीटेल्स

October 14, 2023 Sneha 1 min read
Toyota Fortuner Waiting period

Toyota Fortuner Waiting Period: Toyota कि कई गाड़ियों की मांग मार्केट के अंदर काफी ज्यादा है. जिसमें इन्नोवा और जैसी गाड़ियां शामिल है. हाल ही तौर पर टोयोटा कि कुछ गाड़ियों के लिए वेटिंग पीरियड के बारें में खबर आ चुकी है. अगर आप भी Toyota Fortunerके साथ Innova या फिर  Urban Cruiser Hyryder  जैसी गाड़ियों को खरीदनें का प्लान कर रहे है, तो ये खबर जरूर पढ़ें.

Toyota Kirloskar Motor (TKM)

तो अगर आप टोयोटा कंपनी कि इस गाड़ी को इन त्योहारों के सीजन में खरीद कर के अपने घर लाने की सोच रहे है. तो आपको बता दें, कि इस गाड़ी को बुक करने के बाद भी आपको कम से कम 13 सप्ताहों का समय लगने वाला है. इसके साथ ही टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमतों में इस सप्ताह में बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है. इसके वेरिएंट की कीमतों में इस बार इजाफा देखनें को मिल रहा है. जहां पर जीआर वेरिएंट के लिए अब ग्राहकों को 51.44 लाख रूपये तक की कीमत चुकानी पड़ सकती है. इसके साथ ही में पेट्रोल एमटी वेरिएंट को इस बार इजाफे के साथ पेश किया जा रहा है. जहां पर मार्केट में टोयोटा फॉर्च्यूनर रेंज के पेट्रोल एमटी की कीमतें 33.43 लाख रूपये तक की हो चुकी है.

Toyota Fortuner

दरअसल, साल 2009 में टोयोटा के इस शानदार वेरिएंट को मार्केट के अंदर पेश किया गया था. जिसके बाद से ही इस कार को मार्केट में बहुत ज्यादा पसंद किया जानें लगा था. टोयोटा के इस बेहतरीन माॅडल को मार्केट में दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ लाया गया था. जिसमें दो इंजन मिल जाते है. एक पेट्रोल इंजन इस कार में आपको 2.7 लीटर को दिया जा रहा है. वहीं दूसरी ही तरफ इसमें 2.8 लीटर का डीजल इंजन कंपनी की तरफ से उपलब्ध कराया जा रहा है. इंजन को 6 स्पीड मैनुअल और  ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.

कार में स्मार्ट फीचर्स के साथ ही में बेहतरीन सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है. जहां पर 6 एयरबैग्स के साथ गाड़ी को लाॅन्च किया गया है. इस कार में आपको ट्रैक्शन कंट्रोल, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे बहुत से शानदार फीचर्स भी मिल रहे है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join