Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Entertainment

इमरान खान और पत्नी अवंतिका मलिक ने लिया तलाक। पोस्ट शेयर कर दी जानकारी।

March 22, 2023 Rupali Parihar 1 min read
imran 1

एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान पिछले कुछ समय से वाइफ अवंतिका मलिक से अलग रह रहे हैं। दोनों बचपन के दोस्त रहे हैं। मगर कुछ समय से दोनों के बीच ठीक नहीं चल रहा है। कहा जाता रहा है कि अवंतिका और इमरान अलग अलग भी रह रहे थे। मगर अब दोनों के डिवोर्स की खबरें आने लगी है। दरअसल अवंतिका मलिक ने क्रिप्टिक पोस्ट किया जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरों को कंफर्म माने जाने लगा है। अवंतिका ने अपनी पोस्ट में शादी और तलाक का जिक्र करते हुए जिंदगी के अन्य कई पहलुओं पर भी बात की है।

अवंतिका मलिक ने शेयर की स्टोरी

अवंतिका मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Miley Cyrus के डांस वीडियो को पोस्ट किया। इस पर उन्होंने उनके गाने को कैप्शन में लिखा- उसके लिए तलाक ही बेस्ट था। ये लिखने के बाद अवंतिका ने ये भी कह दिया कि बस यूं ही कह रही हूं। हालांकि फैंस ने उनके इस पोस्ट को उनकी जिंदगी से जोड़कर देखा और फिर इमरान और अवंतिका के तलाक की खबरें तैरने लगी।

2019 में छोड़ा था घर

इमरान-अवंतिका की शादी में पिछले दो साल से ही तनाव की खबरें आ रही हैं। 24 मई 2019 को अवंतिका इमरान का घर छोड़कर अलग रहने चली गई थीं। वो अपनी बेटी इमारा के साथ अपने माता-पिता के घर पर रह रहीं हैं। दोनों के परिवारों ने इमरान और अवंतिका के बीच सुलह करवाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।

2011 में की थी शादी।

इमरान ने लंबे अफेयर के बाद साल 2011 में अवंतिका मलिक के साथ शादी की थी। इसके बाद साल 2014 में यह कपल एक बेटी इमारा के पेरेंट्स बने। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई। बाद में दोनों के रिश्ते में कड़वाहट इस हद तक बढ़ गई कि साल 2019 में अवंतिका इमरान से अलग अपने माता-पिता के घर चली गईं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join