Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Lifestyle

इन सभी घरेलू उपाय से अपने घर के नुस्खे द्वारा कमर दर्द को कहे टाटा बाय बाय..

December 9, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 12 09 09 23 27 413

नई दिल्ली: ऐसे कई लोग है जिनको कमर दर्द की समस्या रहती है, ऐसे में वो लोग तमाम पैन किलर भी लेते है. लेकिन उसके बाद भी उनको आराम नहीं मिलता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिसके जरिए आप अपने कमर दर्द को दूर कर सकते है. तो आइए जानते है वो सभी नुस्खे.

करें तेल की मालिश

अगर आप भी ज्यादा लंबे समय तक बैठे रहकर काम करते है. इसी कारण आपकी भी कमर में अक्सर दर्द रहता है. तो आप इसको दूर करने के लिए तेल की मालिश अपनी कमर पर कर सकते है. इसके लिए आपको एक कटोरी के अंदर नारियल का तेल लेने हैं. इसी तेल में 5 6 कलियां लहसुन की पका लें. अब इस तेल को अपनी कमर पर लगा लें और इसी से मालिश करें.

करें सिकाई

कमर के दर्द से अगर आप आराम पाना चाहते है तो आप सिकाई भी कर सकते है. सिकाई से आपके कमर दर्द में राहत मिलेगी. सिकाई के लिए आप गर्म पानी के अंदर नमक मिला लें. अब इस पानी के तौलिया को भिगोकर अच्छी तरह से इसी से सिकाई करें.

नारियल तेल और कपूर की मालिश

आप अपनी कमर का दर्द दूर करने के लिए नारियल तेल और कपूर का पेस्ट भी बनाकर अपनी कमर पर लगा सकते है. इससे दर्द को राहत मिलेगी.

गर्म चावल

गर्म चावल की पोटली बनाकर उसी पोटली से कमर की सिकाई करने से भी कमर दर्द में राहत मिलेगी.

लहसुन

अगर आप कमर दर्द को दूर करना चाहते है तो आप लहसुन के तेल से भी अपने कमर दर्द की समस्या को दूर कर सकते है. इसकी मालिश आपके दर्द को दूर करने का काम करेगी.

अदरक

अदरक चबाकर भी आप अपने कमर दर्द को दूर कर सकते है. इसका सेवन आपकी दर्द वाली प्रॉब्लम को दूर करने में सहायक होगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join