Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 09, 2026 | New Delhi
Lifestyle

इन तरीकों से काम में आएगा आपका एक्सपायर हो चुका परफ्यूम, जानिए इनके बारें में

September 30, 2023 Sneha 1 min read
Uses Of Expired Perfumes

Uses Of Expired Perfumes: बहुत सी बार हमारे साथ ये होता है, की हम बहुत सारी चीजों को अपनी वाॅर्डरोब में शामिल कर लेते है. जिनका कई बार इस्तेमाल नही हो पाता और रखें हुए ही, वे सभी चीजें एक्सपायर हो जाती है. बहुत से लोगों को परफ्यूम्स का काफी ज्यादा शौक होता है. जिससे की कई बार वे अपने क्लेक्शन में एक बाद एक परफ्यूम्स को शामिल कर लेतें है. तो ऐसे में यहां आपको कुछ तरीकों के बारें में बतानें जा रहे है, जिनकी मदद से आप अपने परफ्यूम्स को इस्तेमाल कर सकते है. तो ये है वो तरीके

घर को बनाए खुशबूदार

कई बार रखें हुए ही हमारे परफ्यूम्स जो है, वो एक्सपायर हो जाते है. ऐसे में आप इनका इस्तेमाल अपने घर को खुशबूदार बनाने के लिए कर सकते है. आप इनका एक्सपायर्ड परफ्यूम का इस्तेमाल एक रूई की मदद से वैक्यूम में कर सकते है. जब भी आप अपने घर की सफाई करते है, तो इस परफ्यूम को एक रूई में भिगोकर के वैक्यूम के अंदर डाल सकते है. इससे आपके घर में आ रही अजीब सी बदबू से आपको छूटकारा मिल जाएगा. आप इस परफ्यूम को अपने कपड़ों के बीच में भी छिड़कर के रख सकते है. या फिर किसी काॅटल बाॅल में भी आप इन परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकते है.

कार को महकाने के लिए कर सकते है परफ्यूम का इस्तेमाल

अगर आपकी कार में एयर फ्रेशनर खत्म हो गया है या फिर कार में परफ्यूम नही है. तो आप इस एक्सपायर्ड परफ्यूम को गाड़ी में छिड़कर के इस्तेमाल कर सकते है. इससे गाड़ी में आ रही तरह तरह की बदबू नही आएगी.

बाथरूम में करें छिड़काव

अगर सफाई के बाद भी आपके बाथरूम में बदबू या कोई स्मैल आती है, तो आप इन एक्सपायर्ड परफ्यूम को सफाई के बाद बाथरूम में छिड़क सकते है. जिससे ये बदबू नही आएगी और आपका बाथरूम महक उठेगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join