Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 28, 2026 | New Delhi
India

इंटरव्यू में बोले अमित शाह “देश एकतरफ़ा मोदी के साथ”

February 15, 2023 Rupali Parihar 1 min read
amit shah2

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कई सवालो के जवाब दिए। पिछले कई समय से विपक्ष द्वारा अदानी मामले पर भी अमित शाह ने अपनी बात रखी साथ ही 2024 चुनाव पर भी अमित शाह ने मोदी के लिए एकतरफा समर्थन बताया।

“अदानी मामले में बीजेपी के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं”

अडानी मामले पर सवाल करने पर अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और कैबिनेट का सदस्य होने के नाते उनका इस मुद्दे पर कुछ भी बोलना सही नहीं होगा.

आपको बता दे की एक अमेरिकी शोध संस्था हिंडनबर्ग की जनवरी में आई रिपोर्ट में अदानी ग्रुप के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए गए थे. हालाँकि अदानी ग्रुप ने इससे इनकार किया था.अमित शाह ने अदानी मामले पर कहा है कि इसमें बीजेपी के लिए कुछ छिपाने के लिए नहीं है और न ही किसी बात से डरने की ज़रूरत है.

अमित शाह ने कहा देश एकतरफा मोदी जी के साथ है

भारत जोड़ो यात्रा को मिले समर्थन और 2024 के लोकसभा पर सवाल पूछने पर अमित शाह ने कहा की “देश एकतरफा मोदी जी के साथ आगे बढ़ रहा है. मोदी जी के खिलाफ 2002 से साजिश हो रही है. हजारों साजिशों के बावजूद सच सामने आता है लेकिन हर बार, मोदी जी मजबूत और अधिक लोकप्रिय बनकर सामने आते हैं.”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join