Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 23, 2026 | New Delhi
Entertainment

आलिया भट्ट 4 महीने की बेटी को लेकर जाएंगी कश्मीर

March 1, 2023 Megha Jain 1 min read
aaliya

फैंस आलिया भट्ट की बेटी के लिए काफी उत्साहित है आलिया ने अपनी बेटी राहा की झलक अभी तक फैंस को नहीं दिखाई है। फैंस एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही आलिया अपनी राहा को लेकर कश्मीर जाने वाली हैं। बता दें आलिया करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने वाली है।

फिल्म को लेकर चर्चा में है आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्टेस आलिया भट्ट इन दिनों खासा चर्चा में हैं। वह जगह-जगह अवॉर्ड शोज में नजर आ रही हैं। इवेंट्स में शिरकत कर रही हैं। अब तो वह शूटिंग के लिए कश्मीर जा रही हैं। करण जौहर कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के शूट में वह बेटी को भी ले जाएंगी।

मशहूर डायरेक्टर करण जौहर की रोमांटिक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह शूटिंग कश्मीर में की जाएगी। इस बारे में करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है। उन्होंने एक विडियो पोस्ट किया है और फैन्स को इसकी जानकारी दी है। अब जाहिर सी बात है कि शूटिंग के लिए रणवीर सिंह के साथ-साथ आलिया भट्ट भी लोकेशन पर मौजूद रहेंगी। इतना ही नहीं, इस दौरान उनकी बेटी राहा भी साथ होंगी।

कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मार्च से इसकी शूटिंग शुरू होगी और यह 10 दिन का शेड्यूल होगा। करण, रणवीर और आलिया (Alia Bhatt) कश्मीर पहुंच चुके हैं। खास बात ये है कि इस शूटिंग में आलिया के साथ उनकी बेटी राहा भी रहेंगी। सोर्सेज की मानें तो, ‘सभी लोग सेट पर राहा को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। करण सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्हें राहा के साथ बहुत कम वक्त बिताने को मिला है।।’

रणवीर आलिया दिखेंगे मेन लीड रोल में

करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky And Rani Ki Prem Kahani) को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

वैसे तो इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल पूरी हो चुकी थी, लेकिन खबर थी कि इस फिल्म का एक स्पेशल सॉन्ग है जिसे आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बाद शूट किया जाएगा। अब लगता है कि फिल्म अपने आखिरी शेड्यूल को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बुधवार को आलिया भट्ट इस गाने की शूटिंग के लिए रवाना हुई। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी गाने की शूटिंग

बुधवार सुबह आलिया को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनी राजदान और बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी नजर आई। कहा जा रहा है कि आलिया शूट के लिए कश्मीर रवाना हुई है। करण अपनी फिल्म के आखिरी गाने को कश्मीर की वादियों में शूट करेंगे।

कब होगी फिल्म रिलीज

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सिनेमाघरों में, 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आयेंगी
    
फेस में खासा उत्साह

जहां पर बात आलिया और रणवीर की होती है वहां पर फैंस काफी उत्साह में आ जाते हैं दोनों की जोड़ी सुपरहिट नजर आती है तब एक बार फिर से इस मूवी को देखने के लिए काफी उत्साहित है।।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join