Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 29, 2026 | New Delhi
Technology

आगरा से मथुरा के बीच 161 किमी की रफ्तार से दौड़ी देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्‍सप्रेस!!

April 3, 2023 Megha Jain 1 min read
train

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नईदिल्ली के बीच चलाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल पर इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद ट्रेन जब आगरा पहुंची तो राजामंडी सेक्सन में मथुरा तक ट्रेन की गति 161 किमी प्रति घंटे की गति से भी दौड़ी।
प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश को भी एक बड़ी सौगात दी है अब यात्रियों को किसी भी तरीके की यात्रा करने में किसी प्रकार की परेशानी है दिक्कत नहीं होगी।

चोरी का डर भी खत्म हुआ।

पहले की ट्रेनों में लगातार ऐसा देखा जाता था कि जब ट्रेनों में चोरी की जाती थी तो उसका प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिल पाता था। लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस ने कुछ गजब कर दिखाया अब चोर अगर किसी भी प्रकार के यात्री से समान को चुराता है तो वह कैमरे में उसी समय कैप्चर हो जाएगा और यात्री उस फोटो को कैमरे में एक बार कैप्चर करवा सकता हैं। दोबारा जब वह चोर उससे स्टेशन पर आएगा तो उसे कैप्चर कर लिया जाएगा और इस प्रकार यात्री का सामान उसे वापस मिल जाएगा।

रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए एक ही रैक मिला है। ठीक इसी तर्ज पर शताब्दी एक्सप्रेस का भी संचालन होता है। इसका असर यह होता है कि ट्रेन यदि एक तरफ से लेट होती है, तो वापसी में भी यह देरी से ही आती है, जबकि अन्य ट्रेनों के रैक दो होने के कारण एक तरफ का संचालन ही प्रभावित होता है। शताब्दी एक्सप्रेस के मामले में यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से दिन में ही वापस होती है। वंदे भारत एक्सप्रेस के मामले में यदि ट्रेन हजरत निजामुद्दीन तक पहुंचने में लेट हुई, तो वहां से भी देरी से आ पाएगी।

भारत ट्रेन पहले ही दिन 74 यात्रियों को लेकर रवाना।।

देश की राजधानी से मध्यप्रदेश की राजधानी के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन पहले ही दिन 74 यात्रियों को लेकर दिल्ली से ग्वालियर पहुंची। वहीं ग्वालियर से 89 यात्रियों को लेकर ट्रेन भोपाल की तरफ रवाना हुई। इस ट्रेन में सफर करने के लिए स्टेशन पर यात्री बहुत उत्साहित नजर आए। यह ट्रेन रविवार को हजरत निजामुद्दीन से लेकर भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के बीच अलग-अलग हिस्सों में तीन बार रफ्तार बदलेगी। हजरत निजामुद्दीन से लेकर आगरा कैंट स्टेशन के बीच यह ट्रेन 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। वहीं आगरा कैंट से ग्वालियर व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन होते हुए ललितपुर स्टेशन तक इसकी रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा रहेगी। ललितपुर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच ट्रेन की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा की होगी। सोमवार से यह ट्रेन नियमित रूप से भोपाल से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच दौड़ेगी। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5:40 बजे चलेगी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 8:46 बजे पहुंचेगी। ग्वालियर स्टेशन पर 9:48 बजे और आगरा कैंट स्टेशन पर 11:23 बजे दो मिनट के ठहराव के बाद 1:10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का एक ही रैक होने के कारण संचालन पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन ज्यादा समस्या सर्दी के दिनों में आएगी।

160 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ सकती ट्रेन।।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आगरा कैंट स्टेशन से लेकर मथुरा के बीच ट्रेक को हाई स्पीड ट्रेन के मुताबिक डिजायन किया गया है। साथ ही तुगलका बाद सेक्सन में यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ सकती है। हालांकि भोपाल से चलने के बाद बीना के बाद इस ट्रेन ने 130 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति पकड़ ली थी। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ सकती है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join