Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Entertainment

आकांक्षा दुबे आत्‍महत्‍या मामला। सिंगर समर सिंह गिरफ्तार।

April 7, 2023 Rupali Parihar 1 min read
akansha

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। समर सिंह पर आकांक्षा को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का आरोप है। इससे पहले पुलिस ने आकांक्षा दुबे के मौत मामले में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

नोएडा में रह रहा था समर सिंह।

समर सिंह को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्ल्स क्रिस्टल सोसाइटी से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले वह नोएडा में रह रहा था। चार दिन पहले यहां आया था। गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को वाराणसी पुलिस यहां आई थी. आकांक्षा दुबे मामले में हम से मदद मांगी थी. इसके बाद गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक एक सोसाइटी से वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को कस्टडी में लिया है. फिलहाल अभी समर सिंह गाजियाबाद में है।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे होटल रूम में मृत पाई गई थी।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले महीने 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। उनके गले में फांसी का फंदा लगा मिला था। भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी आकांक्षा के परिजन की तरफ से इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभिनेत्री की मां ने लगाए थे आरोप।

27 मार्च को वाराणसी के सारनाथ थाने में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने खुलासा किया था कि हमेशा खुश रहने वाली मेरी साहसी बिटिया को समर सिंह की काली नजर लग गई। समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह आकांक्षा से इतनी बेरहमी से पेश आता था कि ऐसा दुश्मन भी नहीं करते हैं। उन्होंने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर प्रताड़ित करने समेत अन्य आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join