Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Wed, Apr 29, 2026 | New Delhi ☀
Lifestyle

अब जल्दी से बनाएं घर पर ही मुंबई वाला बड़ा पाव, जल्दी से जानें रेसिपी

March 10, 2023 Simran Khan 1 min read
Mumbai Style Vada Pav recipe

मुंबई स्टाइल वड़ा पाव रेसिपी: मुंबई क्या पूरे देश में एक कहावत है. अगर मुंबई का वड़ा पाव नहीं खाया तो क्या खाक खाया. वड़ा पाव मुंबई की एक फेमस और स्वादिष्ट डिश है. जिसे देखकर या कहे वड़ा पाव का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है.

वड़ा पाव को न सिर्फ मुंबई में ही पसंद किया जाता है. बल्कि पूरे भारत में इसको खाने वाले कई करोड़ लोग हैं. अब अगर आपका मन भी वड़ा पाव खाने का कर रहा है. तो आप अपने घर में बैठे-बैठे ही मुंबई स्टाइल वाला बड़ा पाव बनाकर खा सकते हैं. आइए आपको पूरी विधि वड़ा पाव बनाने की बताते है.

वड़ा पाव बनाने की सामग्री

• आलू
• अदरक
• लहसुन
• हरी मिर्च
• हल्दी पाउडर
• धनिया पाउडर
• लाल मिर्ची पाउडर
• सरसों के दाने
• जीरा
• तेल
• नंबू का रस
• नमक
• बर्गर बन
• मक्खन

मुंबई स्टाइल वड़ा पाव बनाने की पूरी विधि

• सबसे पहले आप एक पैन में तेल गर्म कर लें. इसके बाद इसमें जीरा डालकर भून लें.

• अब इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाल दें.

• उसके बाद इसमें उबले हुए आलू, साथ में सभी मसाले. जैसे की हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर डाल दें.

• अब इसमें नींबू का रस, नमक और हरा धनिया कटा हुआ डाल दें.

• अब आपका वड़ा पाव का मिश्रण बन कर तैयार है. इसको साइड में ठंडा होने के लिए रख दें.

• अब एक दूसरे पैन में तेल गर्म करें.

• अब तेल गरम होने के बाद. वडा पाव के मिश्रण के छोटे-छोटे गोली बनाएं. और इसको तेल के अंदर डालकर सेक लें. हल्का ब्राउन होने के बाद इसको निकाल कर. अच्छे से कपड़े से या फिर नैपकिन से सोख लें.

पाव बनाने की विधि

• पाव यानी की बर्गर बन को बीच के से काटें.

• अब एक पैन में मक्खन डालें. इस मक्खन में कटा हुआ लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें.

• इसके बाद इस बनाएं हुए मिश्रण को पाव पर लगा दें.

• इसके बाद पाव को मक्खन से सेख लें.

• अब सीखे हुए पाव में. बना हुआ वड़ा रखे. और ये खाने के लिए एकदम रेडी है.

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join