Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Health

अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए इन सभी घरेलू नुस्खे का करें उपाय…

October 10, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 10 10 18 52 28 707

Face Care Tips : हर कोई अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए तमाम तरह के नुस्खे अप्लाई करता है. साथ ही ज्यादातर महिलाएं बाजार में मिल रहे महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए करती है. लेकिन आज इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं सस्ते घरेलू उपाय जिसके जरिए आप अपने चेहरे की रंगत को बढ़ा सकते हैं और अपनी स्क्रीन चमकदार बना सकते हैं.

अपने चेहरे पर करें शहद का इस्तेमाल

अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को ग्लोइंग दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए आप शहद का इस्तेमाल अपने फेस पर करें. शहद का इस्तेमाल आपकी स्किन को मुलायम बनाता है. साथ ही आपको बता दे यह घरेलू नुस्खा आपका फेस पर मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है.

इस तरीके से करें अपने फेस पर शहद का इस्तेमाल

इस नुस्खे को अप्लाई करने के लिए आपको शहद को सबसे पहले अपने फेस पर लगाना है. अब चेहरे पर लगे हुए शहद से सर्कुलर मोशन में मसाज करनी है. कुछ मिनट तक मसाज कर के छोड़ दें और फिर पानी से धो लें.

ओट्स का करें यूज

अगर आप अपनी स्क्रीन पर ओट्स का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी स्क्रीन की डेड स्किन खत्म हो जाएगी. दाग धब्बे और पिंपल वाली समस्या भी ओट्स के नुस्खे से दूर होगी. आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं तो ओट्स को फेस वॉश की तरह इस्तेमाल करें.

ओट्स यूज करने का तरीका

इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए आपको पानी में थोड़ी देर तक ओट्स को भिगोकर रखना है. अब इसको पीसकर एक पेस्ट बना ले. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई कर मसाज करें.

कच्चा दूध भी कर सकते हैं यूज

अगर आप अपने चेहरे पर जमी हुई गंदगी धूल मिट्टी और डेड स्किन को पूरी तरीके से गायब करना चाहते हैं तो कच्चे दूध वाला नुस्खा अजमा लें. साथ ही आप स्किन ग्लो के लिए भी कच्चा दूध इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे करें इस्तमाल

कच्चे दूध का इस्तेमाल आप ऐसे करें. सबसे पहले आप कटोरी में एक कप दूध ले लें. फिर इसको कॉटन में डिप कर के अपने फेस पर अप्लाई करें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join