Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jul 13, 2026 | New Delhi
Lifestyle

अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ अगर चाहते हैं बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पाना तो जरूर अपनाएं यह नुस्खा

July 25, 2024 Lavi Rana 1 min read
adrak1

बदलते हुए मौसम में हम सभी लोगों को खांसी जुकाम कफ जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. और सबसे ज्यादा इन बीमारियों से बच्चे और बूढ़े प्रभावित होते हैं क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कम होती है. बहुत बार अंग्रेजी दवाइयों से भी आराम नहीं हो पता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दादी नानी के नुस्खे के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ आपको सर्दी, जुखाम और खांसी की बीमारियों से निजात दिलाएगा बल्कि और भी बीमारियों में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

adrak4
भुनी हुई अदरक और शहद

अदरक में होते हैं बहुत से गुण

जी हां हम बात कर रहे हैं भुनी हुई अदरक और शहद के बारे में. भुनी हुई अदरक और शहद को खाने से आपको बहुत सारी बीमारियों से निजात मिलती है. खासकर सर्दी जुकाम और खांसी में यह नुस्खा रामबाण की तरह इलाज करता है. अदरक और शहर में ऐसे बहुत सारे तत्वों के गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर को इंफेक्शन से दूर रखने में सहायता करते हैं. एंटीऑक्सीडेंटस्, एंटी इन्फ्लेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल इनको कुछ गुण है. इस नुस्खे के जरिए न सिर्फ आप इंफेक्शन से बचेंगे बल्कि यह आपके शरीर को बहुत से लाभ भी देगा.

adrak3
कच्ची अदरक शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद

नुस्खे को बनाना है बहुत ही आसान

इस नुस्खे को तैयार करना बहुत ही आसान है और इसे कोई भी आसानी से बना सकता है. पहले इसे गैस पर अच्छी तरह भून लें जैसे बैंगन को भुनते हैं. भुनने के बाद इसका चिल्का बहुत ही आसानी से उतर जा सकता है. छिलका उतारने के बाद इसे कद्दूकस की सहायता से कस लें. फिर बहुत ही आसानी से पीसकर इसके रस को निकाल कर शहर में मिलाकर उपयोग में लाया जा सकता है. दरअसल कच्ची अदरक शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है.

adrak2
हमारे शरीर में इन्फेक्शन को बढ़ने से रोकते हैं

जानिए किन बीमारियों में यह नुस्खा है फायदेमंद

भुनी हुई अदरक और शहद हमें बहुत सारी बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं और इसमें मौजूद गुण हमारे शरीर में इन्फेक्शन को बढ़ाने से रोकते हैं. आईए जानते हैं किस-किस बीमारी में हम इसको इस्तेमाल कर सकते हैं

बढ़ाता है शरीर में इम्यूनिटी

बारिश के मौसम में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए भुनी हुई अदरक और शहद के नुस्खे का सेवन जरूर करना चाहिए. इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के कारण आपको इंफेक्शन और बहुत सी बीमारियों से निजात मिलती है. इस नुस्खे को न सिर्फ बड़े इस्तेमाल कर सकते हैं बल्कि बच्चे और बुजुर्गों के लिए भी यह फायदेमंद है.

adrak 1
माइग्रेन के होने वाले दर्द से भी मिलती है काफी राहत

डायबिटीज में भी मिलता है फायदा

भुनी हुई अदरक और शहद का सेवन डायबिटीज में भी आपका ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में आपकी सहायता करता है. शुगर के मरीजों को अपने खान-पान में अदरक को शामिल करने की राय दी जाती है क्योंकि यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होती है.

माइग्रेन और सिरदर्द में भी मिलता है आराम

भुनी हुई अदरक खाने से न सिर्फ सामान्य सिरदर्द में आराम मिलता है बल्कि यह आपको माइग्रेन के होने वाले दर्द से भी निजात दिलाता है. अदरक का सेवन करने से माइग्रेन से होने वाले दर्द से काफी राहत मिलती है. जरूरी नहीं कि आप भुनी हुई अदरक ही खाएं, आप भुनी हुई अदरक की जगह अदरक के पानी को भी पीकर दर्द में इस्तेमाल कर सकते हैं.

adrak
एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण के कारण सूजन को कम करने में भी मिलती है सहायता

हड्डियों के दर्द में देता है फायदा

भुनी हुई अदरक का सेवन करने से पुरानी से पुराने हड्डियों और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है. अदरक में पाए जाने वाले एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण के कारण सूजन को कम करने में भी सहायता मिलती है इसके साथ-साथ अदरक खाने से ओस्टियोपोरोसिस की परेशानी भी कम होती है.

खांसी और जुकाम से मिलता है छुटकारा

अगर भुनी हुई अदरक को शहर के साथ मिलकर खाया जाए तो गले में फंसा हुआ बलगम तुरंत बाहर आ जाता है और इससे आपके गले को बहुत राहत मिलती है यह न सिर्फ गला साफ करता है बल्कि आपके गले पर आई सूजन को भी ठीक करने में सहायक होता है. भुनी हुई अदरक के साथ शहर को खाने से सर्दी और खांसी से बहुत जल्दी ही छुटकारा मिल जाता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join