Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 04, 2026 | New Delhi
Lifestyle

सर्दियों में चेहरे की ड्राइनेस को दूर करने के लिए यह घरेलू उपाय आजमाएं….

December 15, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 12 15 09 03 13 780

नई दिल्ली: सर्दियों में हमारा चेहरा ड्राई होना एक सामान्य सी बात है. ऐसे में कुछ लोग नहीं सभी लोग ऐसे हैं जिनकी सर्दी के मौसम में त्वचा एकदम पापड़ जैसी कड़क हो जाती है. तो आज इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप सर्दियों के मौसम में अपने चेहरे की ड्राइनेस को घरेलू नुस्खे द्वारा सही कर सकते हैं.

चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूरी

सर्दियों के मौसम में न केवल चेहरा ड्राइनेस होता है, बल्कि पूरा शरीर ड्राई पड़ जाता है. जिसके कारण खासकर फेस पर आपकी त्वचा पापड़ जैसी लगती है. तो ऐसे में बहुत जरूरी है कि सर्दियों के मौसम में आप अपनी पूरी बॉडी को और खासकर अपने चेहरे को मॉइश्चराइजर कर के रखें. इसके लिए आपको रोजाना मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल अपने फेस और बॉडी पर करना होगा.

नारियल तेल का इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में कुछ ज्यादा ही आपके चेहरे पर ड्राइनेस हो रही है. तो आप नारियल तेल वाला घरेलू नुस्खा भी आजमा सकते हैं अपने चेहरे की ड्राइनेस को दूर करने के लिए. इसके लिए आपको रोजाना नारियल तेल की मालिश अपने फेस पर करनी होगी. इससे आपकी ड्राईनेस तो दूर होगी ही होगी साथ ही आपकी डेड स्किन भी खत्म होगी.

बादाम तेल

अगर आपकी भी स्किन पापड़ जैसी हो रही है तो आप अपनी स्किन को मुलायम खूबसूरत बनाने के लिए बादाम का तेल अपने फेस पर अप्लाई कर सकते हैं. इस तेल का सेवन आपके फेस पर जमा ड्राइनेस को हटाकर पूरी तरीके से मॉइश्चराइज करने का काम करता है.

ग्लिसरीन का भी करें यूज

त्वचा से पूरी तरीके से सर्दियों के मौसम में ड्राइनेस हटाने के लिए आप ग्लिसरीन का यूज भी कर सकते हैं. ग्लिसरीन में आप गुलाब जल या फिर एलोवेरा जेल मिलकर अपने फेस पर अप्लाई कर सकते हैं. इससे आपकी ड्राइनेस की शिकायत एकदम दूर हो जाएगी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join