Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
India

दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में महसूस किए गए भयंकर भूकंप के झटके, जानिए कहां हुई हानि, कितना हुआ नुकसान

October 3, 2023 Sneha 1 min read
Earthquake In Delhi NCR

Earthquake In Delhi-NCR : आज 3 अक्टूबर को दोपहर करीबन 3 बज कर कुछ मिनट पर दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर तेज भूकंप के झटकों को महसूस किया गया है. बताया जा रहा है, की ये भूकंप इतना तेज था, की लोग अपनें घरों को कार्य स्थानों से निकल कर बाहर सड़कों पर आ गए थे..

भूकंप से कापी धरती, तो सहम गए लोग

दिल्ली एनसीआर के साथ ही में, राजस्थान में भी इन झटकों को महसूस किया गया है. भूकंप के भयंकर झटकों को देखतें हुए लोगों में अभी भी खौफ का माहौल कायम है. लगातार 24 घंटों में दूसरी बार भूकंप के तेज झटकों केा महसूस किया गया है.

बताया जा रहा है, कि इस तेज भूंकप का केंद्र नेपाल में था, जिसकी तिव्रता रेक्टर स्केल पर करीबन 4.6 की बताई गई है. इसके साथ ही, नेपाल में दो बार 24 घंटों में भूकंप के इन झटकों को महसूस कर लिया गया है. जहां पर 2 बज कर के 25 मिनट पर पहले भी भूकंप आया था, जिसकी तिव्रता 4.6 की थी. वहीं 3 बजे के करीब एक बार फिर से 6.2 की तिव्रता के साथ भूकंप के झटकों से लोग दहल गए.

इन जगहों पर महसूस हुए झटकें

केवल दिल्ली ही नहीं, हरियाणा, गाजियाबाद, नोएडा, पजंाब, राजस्थान, गुरूग्राम और उत्तर प्रदेश के बहुत से इलाकों में इस भूकंप के झटकों से लोग सहम गए है. भूकंप की वजह से लोगों में बेहद घबराहट का माहौल सा बन गया है. वहीं बहुत सी जगहों से इस भूकंप की वीडियो भी वायरल हो रहे है. जहां लोग भागते हुए नजर आ रहे है. नेपाल में इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. इसके साथ ही जानकारी हासिल हुई है, कि नेपाल में इस भूकंप की वजह से 11 लोग घायल हुए. भूकंप से जुड़ी जान माल की हानि की अभी केाई जानकारी हासिल नही हुई है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join