Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Oct 23, 2026 | New Delhi —
Business

क्या है देशभर के शहरों में आज गोल्ड का भाव, जानिए डीटेल्स

September 28, 2023 • Sneha• 1 min read
Gold Price Today 2

Gold Price Today: एक बार फिर से सोने के भाव में मंदी देखनें को मिल रही है. 100 से लेकर 300 रूपये की गिरावट के साथ आज गुरूवार के दिन सोना देशभर के कई शहरों में 59,500 रूपये के दाम पर ट्रेड कर रहा है. सप्ताह में ये तीसरी बार देखा जा रहा है, जब सोने का दाम लगातार गिर रहा है. वहीं पर अभी कुछ दिनों पहले ही गोल्ड प्रति 10 ग्राम पर 60,000 रूपये से भी ज्यादा के दाम पर बिजनेस कर रहा था. सिल्वर के प्राइस की अगर हम बात करें तो, आज सिल्वर के दामों में कोई बदलाव नही आया है. कल की ही तरह से आज का दाम एक किलो चांदी के लिए 73,700 रूपये के दाम पर बना हुआ है.

क्या है आज सोने का भाव

दिल्ली में जानें सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज अगर आपको सोना खरीदना है, तो 22 कैरेट की कैटेगरी में 10 ग्राम सोने की कीमत आज 54,650 रूपये के दाम से बेची जा रही है. वहीं 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस आज 10 ग्राम पर 59,590 रूपये तक का हो गया है.

गुजरात के अहमदाबाद में सोने का दाम

बात करें अगर अन्य शहरों में गुजरात के अहमदाबाद की तो, आज यहां पर 24 कैरेट गोल्ड कैटेगरी में 10 ग्राम सोने की कीमत 59,490 रूपये की हो चुकी है. अगर आप यहां पर 22 कैरेट गोल्ड खरीदनें जा रहे है, तो यहां पर कीमत 10 ग्राम सोने के लिए 54,540 रूपये तक की हो गई है.

मुंबई में क्या है आज सोने की कीमतें

देश की आर्थिक राजधानी में गोल्ड की कीमतें 24 कैरेट में 10 ग्राम के लिए 59,440 रूपये तक की है. इसके साथ ही अगर आप 22 कैरेट गोल्ड लेने के लिए जाते है, तो आपको 54,490 रूपये की कीमत चुकानी पड़ सकती है.

इन फेक्टर की मदद से तय होती है कीमतें

सोने का दाम मार्केट के दो फेक्टर के बेस पर तय किया जाता है. जिसमें से एक है, सप्लाई और दूसरा फेक्टर है डिमांड. जैसे ही मार्केट में गोल्ड की सप्लाई ज्यादा होती है, तो इसका प्राइस कम हो जाता है. वहीं जैसे ही डिमांड में इजाफा होता है, तो कीमतों में बढ़ोतरी होने लगती है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join