Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 14, 2026 | New Delhi
Business

किसानों की आई मौज, अब हर महीना मिलेगी 3,000 रुपये पेंशन

March 3, 2023 24times News 1 min read
PENSION

नई दिल्लीः अगर आप लघु-सीमांत किसान हैं तो फिर टेंशन किस बात की,क्योकि सरकार इन दिनों ऐसे लोगों पर फिदा है। आप आराम से सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम स्कीम का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। सरकार अब एक ऐसी स्कीम लेकर आई है, जिसमें किसान को हर महीना पेंशन का लाभ दिया जाएग।

स्कीम ऐसी कि आप हर महीना 3,000 रुपये तक की इनकम कर सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि इस स्कीम का नाम किया है। इस स्कीम का नाम पीएम किसान मानधन योजना है, जो लोगों के दिल और दिल दिमाग पर राज कर रही है, जिसका आप आराम से फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम से जुड़ने के लिए आपको कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना होगा।

स्कीम से जुड़ने के लिए कुछ जरूरी बातें

केंद्र सरकार की नई नवेली स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। इसमें सबसे पहले तो आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। अगर आपका नाम इस स्कीम से जुड़ा है तभी पीएम किसान मानधन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं स्कीम से जुड़कर आपको फिर थोड़ा निवेश करने की जरूरत होगी, जो आपका दिल जीतने के लिए काफी है। इसके अलावा आपको इसमें थोड़ा निवेश भी करना होगा, जिसके लिए कुछ उम्र निर्धारित की गई है।

किस तरह करें निवेश

पीएम किसान मानधन योजना का फायदा उठाने के लिए आपको थोड़ा निवेश करने की जरूरत होगी, जिसके लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। योजना में अगर आपकी आयु 18 से 40 साल के बीच है तो आप इस स्कीम का फायदा प्राप्त कर सकते हैं।

इसमें किसानों के पास इसके लिए दो हेक्टेयर जमीन का होना बहुत ही जरूरी है। साथ ही 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ने के लिए हर महीने आपको बतौर 55 रुपये महीने का निवेश करना होगा। साथ ही 30 साल के उम्र में यह राशि बढ़कर 110 और 40 की उम्र में 200 रुपये का निवेश करने की जरूरत होगी। 60 साल की उम्र तक किसानों को ये राशि देना आवश्यक है।

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

आपको योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बिल्कुल भी धक्के खाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको सबसे पहले पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाने की जरूरत होगी। यहां आपको अपने आप के, परिवार के, सालाना इनकम, और अपनी जमीन से जुड़े सारे कागज दिखाने की जरूरत होगी।

इसके साथ ही पैसा लेने के लिए अपने बैंक अकाउंट की जानकारी देने की जरूरत होगी। इसके बाद वहां मिले आवेदन पत्र को अपने आधार कार्ड से लिंक कराएं। फिर आपको हर महीना 3,000 रुपये पेंशन का लाभ दिया जाना संभव माना जा रहा है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join