Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Fri, Apr 24, 2026 | New Delhi ☀
Health

इन सर्दियों में ठंड से बचनें के लिए करें ये बेहतरीन उपाय, जानिए पूरी डीटेल्स

November 30, 2023Sneha 1 min read
Herbal Kadha

Herbal Kadha: सर्दियों के सीजन में ये अक्सर देखनें को मिलता है, कि हम तेजी से बीमार हो जाते है. जहां पर हम अचानक से ही खासी और जुकाम के शिकार हो जाते है. इसके साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां भी हमें इस मौसम में ज्यादा तौर पर देखनें को मिलती है. बेहद गर्मी के बाद से ठंड का मौसम बहुत से लोगों को पसंद आता है. ऐसे में ये मौसम ठंडक के साथ में लेकर के आता है, रोजाना होने वाला सर्दी जुकाम. जिसमें हम काफी ज्यादा परेशान भी हो जाते है. जिसको ठीक करने के लिए हमे बहुत तरह की दवाईयां भी खानी पड़ती है. जुकाम जल्दी ही ठीक हो जाता है, लेकिन खासी हमें कई दिनों तक परेशान करती है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल के दौरान हम आपको बतानें के लिए जा रहे है, कुछ ऐसे ही बेहतरीन उपायों के बारें में जिनकी मदद से घर में बैठे हुए ही आप इन सर्दी जुकाम को ठीक कर पाएंगे. तो आइए जानते है.

अब आज जिन उपायों के बारें में बात कर रहे है, वे है घर में बनने वाले काढ़े. आपको बतादें, कि इन काढ़ों के अंदर हमारी अधिकांश बीमारियों का ईलाज छिपा हुआ रहता है. जिसकी मदद से आसानी से आपकी बीमारी दूर हो जाती है. आपकी इम्यूनिटी को बेहतर कर ये काढ़े आपको सभी तरह के संक्रमणों से दूर रहने में आपकी मदद करते है. तो आइए जानते है. इनके बारें में.

दालचीनी का काढ़ा

सबसे पहले बात करते है, दालचीनी के काढ़े के बारें में. जिसकों आप गर्म पानी में दालचीनी पाउडर मिला कर के आसानी से बना सकते है. आपको बतादें, कि दालचीनी का काढ़ा आपके सर्दी जुकाम में काफी असरदार साबित हो सकता है. इससे आपकी इम्यूनिटी भी काफी बेहतर हो जाती है. खासी को ठीक करने के लिए आप इस काढ़े में शहद को मिक्स कर सकते है.

गिलोय से बना काढ़ा

गिलोय को हर तरह के सं​क्रमण से बचने में कारगर माना गया है. आपको बतादें कि गर्म पानी में गिलोय पौधे की लकड़ी को साफ कर के डाल लें. इसके साथ ही आप गिलोय पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है. गिलोय से बने काढ़े को पीने से आपकी इम्यूनिटी काफी मजबूत बन जाती है. जिससे आप सर्दियों के मौसम में हर तरह के संक्रमण से बचने में मदद मिल जाती है. सर्दी जुकाम से अगर आप परेशान है, तो गिलोय काढ़े का सेवन जरूर करें.

तुलसी का काढ़ा

कुछ लोग सर्दी के मौसम में जल्द ही बीमार हो जाते है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उन लोगों की इम्यूनिटी काफी हद तक वीक होती है. जिसके चलते वे आसानी से किसी भी संक्रमण के शिकार हो जाते है. अगर आप भी उन्ही लोगों में से एक है, जो बेहद जल्द ही बीमार हो जाते है, तो आपको तुलसी और काली मिर्च के काढ़े का सेवन जरूर करना चाहिए.

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join